Accident in Prayagraj : बाइक में टक्कर मारने के बाद कार ने टहलने निकली महिला को कुचला, हादसे में दो महिलाओं की मौत, एक जख्मी
नवाबगंज थाना क्षेत्र के हथिगहां गांव के सामने गुरुवार सुबह बेकाबू कार बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गई। कार की टक्कर से दानी देवी (62) निवासी अजीतपुर हथिगहां की मौत हो गई। बाइक चल रहा मक्खन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रयागराज, जेएनएन। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफतार कार बाइक में टक्कर मारने के बाद सुबह टहलने निकली महिला को रौंदते हुए भाग निकली। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि जख्मी दूसरी महिला की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर हादसे की खबर मृतकों के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। राेते कलपते घर वाले घटनास्थल पर पहुंचे।
प्रयागराज- लखनउ राजमार्ग पर हुआ हादसा
नवाबगंज थाना क्षेत्र के हथिगहां गांव के सामने गुरुवार सुबह बेकाबू कार बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गई। कार की टक्कर से दानी देवी (62) निवासी अजीतपुर हथिगहां की मौत हो गई। बाइक चल रहा मक्खन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के चालक कार लेकर भागा तो सड़क पर मार्निंग वॉक करने निकलीं गायत्री देवी (55) को दौंदते हुए भाग निकली। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई।आसपास के लोग भागकर पहुंचे तो दानी देवी दम तोड़ चुकी थीं। जबकि मक्खन लाल और गायत्री खून से लथपथ तड़प रही थीं। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान गायत्री देवी ने भी दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मृतकों के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। बताया जाता है कि दानी अपने बेटे मक्खन लाल के साथ बाइक से सहसों रिश्तेदारी में गईं थी। सुबह घर लौट रही थीं। तभी हथिगहा गांव के सामने हादसा हो गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत से गांव के लोग भी सदमे में हैं।