बहरिया में तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत Prayagraj News
नहाने के दौरान दोनों बालक गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। गांव का एक व्यक्ति तालाब तरफ गया तो देखा कि दोनों बालकों का कपड़ा तालाब के किनारे पड़ा था।
प्रयागराज, जेएनएन। जिले के गंगापार में बहरिया थाना क्षेत्र के कनेहटी निवासी अभिषेक (8) पुत्र बजरंगी पटेल एवं अश्वनी कुमार उर्फ विशाल (10) पुत्र वधू कुमार निवासी लोहार मडिया तेजपुर थाना मऊआइमा की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों तालाब में नहाने गए थे। तभी नहाने के दौरान दलदल में उनका पैर फंस गया और गहरे में पानी में डूब गए। काफी देर बाद गांव के लोग उधर गए तो उनका कपडा तालाब के किनारे पडा देख सन्न रह गए। शोर गुल मचा तो गांव के लोग भागकर पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद उनका शव मिला तो घर में कोहराम मच गया।
कपडा तालाब किनारे पडा देख शुरू हुई खोजबीन
अभिषेक और अश्वनी उर्फ विशाल बुधवार सुबह कृष्ण तारा तालाब के समीप गए थे। तभी दोनों ने तालाब में नहाने की योजना बनाई और नहाने के लिए दोनों बालक तालाब में कूद गए। नहाने के दौरान दोनों बालक गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। गांव का एक व्यक्ति तालाब तरफ गया तो देखा कि दोनों बालकों का कपड़ा तालाब के किनारे पड़ा था। उसने इस बात की सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने तालाब में बालकों की खोज की तो दोनों का शव मिला। सूचना पर बहरिया पुलिस पहुुंची। खबर पाकर किशोरों के घरवाले भी रोते कलपते पहुुंचे। बेटे का शव देखकर उनकी आंखाें से आंसू निकल आए। गांव के लोग उन्हें सांत्वना दे रहे थे लेकिन उनकी आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। दो किशोरों की मौत से गांव में मातम का माहौल है।