Move to Jagran APP

प्रतापगढ़ में जर्जर मकान ढहाते समय मलबे में दबे दो मजदूर, मौत Prayagraj News

डीहमेहदी बाबूगंज निवासी प्रधानपति अपने जर्जर मकान को मजदूर लगवाकर सोमवार की सुबह गिरवा रहे थे। इसके मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 12:40 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 04:01 PM (IST)
प्रतापगढ़ में जर्जर मकान ढहाते समय मलबे में दबे दो मजदूर, मौत Prayagraj News
प्रतापगढ़ में जर्जर मकान ढहाते समय मलबे में दबे दो मजदूर, मौत Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जिले में लालगंज कोतवाली इलाके के डीहमेहदी बाबूगंज में सोमवार सुबह पुराना जर्जर पक्का मकान गिराया जा रहा था। इसी दौरान मकान के मलबे में दो मजदूर दब गए। यह देख लोगों ने मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्‍हें सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्‍सकों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।

loksabha election banner

प्रधानपति अपना जर्जर मकान मजदूरों से गिरवा रहे थे

डीहमेहदी बाबूगंज निवासी प्रधानपति नवाब हुसैन अपने जर्जर मकान को मजदूर लगवाकर सोमवार की सुबह गिरवा रहे थे। बाबूगंज के रहने वाले दो मजदूर विनोद कुमार सरोज (26) पुत्र राम बहादुर सरोज व मो. सलीम (30) पुत्र मो. याकूब भी इस काम में जुटे थे। वह मकान की छत पर सुबह करीब 9:30 बजे काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक जर्जर छत भरभरा कर ढह गई। दोनों मजदूर मलबे में दब गए।

शवों को कब्‍जे में लेकर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही

भरभरा कर गिरी छत में मजदूरों को दबने पर वहां चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण भी मदद को दौड़ पड़े। आसपास के लोगों की सहायता से घर के मलबे में दबे विनोद कुमार सरोज और मो. सलीम मजदूरों को किसी तरह बाहर निकाला गया। तत्‍काल उन्‍हें लालगंज सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और शवों को कब्‍जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर मजदूरों की मौत की जानकारी होने पर उनके परिजन भी बिलखते हुए अस्‍पताल पहुंचे। उनका रो-रोकर हाल बेहाल है। फिलहाल अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.