Move to Jagran APP

मौसम की वजह से दो फ्लाइट निरस्त और कई लेट Prayagraj News

इन दो फ्लाइट से जाने वाले यात्रियों को आखिरी समय में निरस्त होने का पता चला। ऐसे में यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 04 Jul 2019 05:13 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2019 06:40 PM (IST)
मौसम की वजह से दो फ्लाइट निरस्त और कई लेट Prayagraj News
मौसम की वजह से दो फ्लाइट निरस्त और कई लेट Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन : मुंबई में भारी बारिश ने देश भर में विमान सेवा को प्रभावित किया है। मुंबई से होकर दूसरे शहरों को जाने वाले विमानों का शेडयूल गड़बड़ा गया है। इसी वजह से बुधवार को कोलकाता से बमरौली एयरपोर्ट आने वाली और यहां से रायपुर जाने वाली फ्लाइट निरस्त कर दी गई। बाकी फ्लाइट भी विलंबित रहीं।

loksabha election banner

मुंबई में रनवे पर पानी भरने की वजह से मंगलवार को वहां से इंडिगो की फ्लाइट नौ घंटे देरी से आई थी। उसी फ्लाइट से प्रयागराज से यात्रियों को मुंबई जाना था लेकिन कई घंटे लेट होने पर बहुत से यात्रियों ने टिकट वापस कर दिए थे। विमानों का शेड्यूल बिगडऩे का असर बुधवार को और गहरा गया। सुबह कोलकाता से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट निरस्त रही। फिर सुबह 10.05 बजे बमरौली एयरपोर्ट से रायपुर जाने वाली भी फ्लाइट रद्द कर दी गई क्योंकि कोलकाता से आने वाले 72 सीटर विमान को ही रायपुर के लिए रवाना किया जाता है। इन दो फ्लाइट से जाने वाले यात्रियों को आखिरी समय में निरस्त होने का पता चला। ऐसे में यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा दिल्ली से 12.20 बजे आने वाली फ्लाइट चार घंटे से भी ज्यादा देरी से 4.31 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उतरी। मुंबई से 1.30 पर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट एक घंटे से भी ज्यादा देरी से 14.41 बजे पहुंची। बंगलुरू से आने वाली फ्लाइट भी कुछ देर से पहुंची। देर से आने की वजह से इन विमानों की बमरौली एयरपोर्ट से रवानगी में भी देरी हुई।

यात्रियों ने जताई नाराजगी:

 फ्लाइट निरस्त होने से यात्री परेशान हुए तो उनमें बेहद नाराजगी थी। दिल्ली और मुंबई से विमानों के देरी से आने पर भी एयरपोर्ट पर यात्रियों को इंडिगो के कर्मचारियों से गुस्सा जताते देखा गया। हालांकि इंडिगो के स्टेशन मैनेजर का कहना था कि यात्री नाराज नहीं हुए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.