Move to Jagran APP

डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य बोले, अशोक सिंहल के सभी संकल्प पूरे होंगे Prayagraj News

विहिप के अध्‍यक्ष रह चुके अशोक सिंहल ने अयोध्‍या राम मंदिर आंदोलन में भी बढ़चढ़ हिस्‍सा लिया था। पुण्‍यतिथि समारोह मनाया गया। डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हुए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 03:31 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 06:26 PM (IST)
डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य बोले, अशोक सिंहल के सभी संकल्प पूरे होंगे Prayagraj News
डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य बोले, अशोक सिंहल के सभी संकल्प पूरे होंगे Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। प्रदेश के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के महानायक अशोक सिंहल के सभी संकल्प पूरे होंगे। अयोध्या में राम जन्म भूमि पर जल्द ही भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होगा।

loksabha election banner

डिप्‍टी सीएम रविवार की शाम को विहिप के प्रांत कार्यालय केसर भवन में अशोक सिंहल की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित भावांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। डिप्टी सीएम ने सिंहल के साथ मंदिर आंदोलन के दौरान के कई संस्मरण भी साझा किया। उन्‍होंने कहा कि सिंहल के संकल्प निजी नहीं थे। देश और हिंदू समाज को एकजुट व मजबूत करने के लिए वह हमेशा जुटे रहते थे। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त, सांसद विनोद सोनकर, महापौर अभिलाषा गुप्ता, विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीष सिंह, प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार समेत पांच हजार कार्यकर्ताओं ने सिंहल को श्रद्धांजलि दी।

विहिप अध्‍यक्ष की याद में केसर भवन में जुटे दिग्‍गज

विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष रहे अशोक सिंहल की पुण्यतिथि समारोह का दो दिवसीय आयोजन विहिप कार्यालय केशर भवन में हो रहा है। यूं तो सिंहल की पुण्यतिथि समारोह यहां तीन बार मनाया जा चुका है लेकिन इस बार की बात ही अलग है। विशेष कार्यक्रम भी हो रहे हैं। इसमें अयोध्या फैसले का अक्स नजर आ रहा है। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही केसर भवन में सांसद और विधायकों की भी आवाजाही है। इसके पूर्व डिप्‍टी सीएम केशव ने अशोक सिंघल द्वारा स्थापित गोधाम झूसी में गो पूजन कर उन्हें गुड़ का भोग लगाया। इसके बाद परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए l

मानस पाठ का समापन व यज्ञ का आयोजन

समारोह का आगाज शनिवार की सुबह मानस पाठ से हुआ। मानस पाठ में पूजन आचार्य मोहित ने वैदिक मंत्रोचार के साथ कराया। यजमान के रूप में विमल प्रकाश, सुरेश अग्रवाल, मुकेश कुमार, सुनील सिंह उपस्थित रहे। मंडलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल, डीएम भानुचंद्र गोस्वामी भी शरीक हुए। शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई और संजय गुप्ता मानस पाठ में पहुंचे। मानस पाठ का समापन रविवार यानी आज हुआ। इसके बाद यज्ञ समेत अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हो रहे हैं।

 श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे डिप्‍टी सीएम केशव

अब श्रद्धांजलि सभा शुरू होने वाली है। इसमें प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत सांसद, विधायक और संघ, विहिप और भाजपा के कार्यकर्ता भी शरीक होंगे। बड़े संतों को भी बुलाया गया है। सिंहल ने राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका अदा की थी। उनकी पुण्यतिथि पर उसी स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हो रही है जहां उन्होंने मंदिर आंदोलन के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए थे। कार्यकर्ताओं ने उनकी पुण्यतिथि को यादगार बनाने के लिए पूरी तैयारी की है। केसर भवन को सजाया गया है। चारों ओर भगवा ध्वज लगाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.