Top Prayagraj News of the day, 15 January2021 : प्रतापगढ़ में लकड़ी ठेकेदार को मारी गोली, पुलिस रंजिश के बिंदु पर कर रही है जांच
प्रतापगढ़ में लकड़ी ठेकेदार को मारी गोली पुलिस रंजिश के बिंदु पर कर रही है जांच। कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों के लिए गहमागहमी के बीच हो रहा मतदान। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र के ब्रह्मौली चौराहे के पास सुबह दर्जन भर कौवे मरे पड़े मिले।
प्रयागराज, जेएनएन। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में अंतू थाना क्षेत्र के चतुरपुर के पास गुरुवार की रात लकड़ी ठेकेदार को बाइक सवार दो लोगों ने गोली मार दी। गोली उसके कंधे के पास लगी है। वहीं, नगर निगम कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों के लिए शुक्रवार दोपहर बाद मतदान शुरू हो गया है। मतदान करने के लिए दोपहर करीब दो बजे कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी निगम पहुंचे। जबकि, यूपी के प्रतापगढ़ जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र के ब्रह्मौली चौराहे के पास शुक्रवार की सुबह दर्जन भर कौवे मरे पड़े मिले। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी।
प्रतापगढ़ में लकड़ी ठेकेदार को मारी गोली, पुलिस रंजिश के बिंदु पर कर रही है जांच
यूपी के प्रतापगढ़ जिले में अंतू थाना क्षेत्र के चतुरपुर के पास गुरुवार की रात लकड़ी ठेकेदार को बाइक सवार दो लोगों ने गोली मार दी। गोली उसके कंधे के पास लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ठेकेदार को गोली मारने की घटना से इलाके में खलबली मची है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। अंतू थाना क्षेत्र के चतुरपुर उमरी गांव निवासी नितिन सरोज (25) पुत्र स्वर्गीय हीरालाल लकड़ी का कारोबार करता है।
कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों के लिए गहमागहमी के बीच हो रहा मतदान
नगर निगम कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों के लिए शुक्रवार दोपहर बाद मतदान शुरू हो गया है। मतदान करने के लिए दोपहर करीब दो बजे कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी निगम पहुंचे। चुनाव में पार्षदों के अलावा महापौर, दोनों सांसद, शहरी क्षेत्र के तीनों विधायक और तीनों एमएलसी को मतदान का अधिकार है। 12 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों का कार्यकाल एक जनवरी को खत्म हो गया था। इसके लिए शुक्रवार को महापौर अभिलाषा गुप्ता की अध्यक्षता और भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में गहमागहमी के बीच नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई।
प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र में दर्जन भर कौवों की मौत, लोगों में बर्ड फ्लू को लेकर दहशत
यूपी के प्रतापगढ़ जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र के ब्रह्मौली चौराहे के पास शुक्रवार की सुबह दर्जन भर कौवे मरे पड़े मिले। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। नवाबगंज एसओ के साथ पशु विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मरे कौवों का पोस्मार्टम करा रहे हैं। पिछले चार दिन से कुंडा, नवाबगंज में पक्षियों की मरने की घटनाएं हो रही हैं। वहीं शुक्रवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र के ब्रह्मौली गांव के पास एक दर्जन कौवे मरे पड़े मिले।