Top Prayagraj News of the day, 28 November 2020 : Farmer Burnt Alive : प्रयागराज में पुआल संग किसान को जिंदा जला दिया गया, सोरांव में हुई वारदात
प्रयागराज के सोरांव में 50 वर्षीय किसान को जिंदा जलाकर मारने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मेजा में दुकान से घर लौट रहे कपड़ा व्यापारी का अपहरण कर लिया गया। एमपी के सीएम शनिवार को प्रयागराज में थे। वह ससुर की अस्थियों को संगम में विसर्जित करने आए थे।
प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज जनपद में किसान को जिंदा जला दिया गया। सोरांव थाना क्षेत्र के तेजूपुर गांव में 50 वर्षीय किसान को जिंदा जलाकर मारने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घरवालों ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, जिले में यमुनापार के मेजा इलाके में शुक्रवार रात दुकान बंद कर घर लौट रहे कपड़ा व्यापारी का अपहरण कर लिया गया। देररात तक कारोबारी घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए। जबकि, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। वह अपने ससुर घनशयाम दास मसानी की अस्थियां लेकर आए हैं। एमपी के सीएम के साथ उनकी पत्नी भी हैं।
Farmer Burnt Alive : प्रयागराज में पुआल संग किसान को जिंदा जला दिया गया, सोरांव में हुई वारदात
प्रयागराज जनपद में किसान को जिंदा जला दिया गया। सोरांव थाना क्षेत्र के तेजूपुर गांव में 50 वर्षीय किसान को जिंदा जलाकर मारने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घरवालों ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। वारदात के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। हत्या की वारदात को शुक्रवार की रात अंजाम दिया गया। तेजूपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र शर्मा खेती करते थे। गांव में ही उसे पट्टे की जमीन मिली थी। उसी जमीन पर पुआल रखा हुआ था। वहीं पर हरिश्चंद्र शुक्रवार रात सो रहा था। इसी दौरान पुआल में आ लग गई। आग की चपेट में आने से हरिश्चंद्र की जलकर मौत हो गई।
प्रयागराज में कपड़ा व्यापारी का अपहरण, दो दिन बाद है भाई की शादी, पुलिस जांच में जुटी
जिले में यमुनापार के मेजा इलाके में शुक्रवार रात दुकान बंद कर घर लौट रहे कपड़ा व्यापारी का अपहरण कर लिया गया। देररात तक कारोबारी घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए। मामले की सूचना मेजा पुलिस को दी गई। पुलिस व्यापारी की तलाश में लगी है। मेजा थानाक्षेत्र के सिरसा बाजार निवासी विजय केशरी उर्फ़ बुद्दू लाल पुत्र जोखू लाल की मेजा रोड बाजार में विजय वस्त्रालय के नाम से कपड़े की दुकान है। शुक्रवार रात विजय केशरी दुकान बंद कर साइकिल से घर के लिए निकले थे।
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान पत्नी संग पहुंचे प्रयागराज, ससुर की अस्थियां संगम में विसर्जित की
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। वह अपने ससुर घनशयाम दास मसानी की अस्थियां लेकर आए हैं। एमपी के सीएम के साथ उनकी पत्नी भी हैं। वह प्रयागराज के गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम में स्वजनों संग विधि विधान से अपने ससुर घनश्याम दास मसानी की अस्थियों को संगम में विसर्जित किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ससुर घनश्याम दास मसानी का 19 नवंबर को निधन हो गया था। वह 88 वर्ष के थे।