Top Prayagraj News of the day, 09 October 2020 : Action on Mafia : अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के शार्प शूटर राजेश यादव का तोड़ा जा रहा मकान, पीडीए कर रही कार्रवाई
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के शार्प शूटर राजेश यादव के मकान को ढहाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। कीडगंज इलाके में पिछले दिनों पिटाई से जख्मी पान विक्रेता महेश केसरवानी की इलाज के दौरान मौत हो गई। यमुना नदी में शुक्रवार की सुबह एक युवक डूब गया।
प्रयागराज, जेएनएन। अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के शार्प शूटर राजेश यादव के मकान को ढहाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। राजेश यादव प्रयागराज में झूंसी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे भी हैं। वहीं, प्रयागराज के कीडगंज थाना इलाके में पिछले दिनों पिटाई से जख्मी पान विक्रेता महेश केसरवानी की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। उसका स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में इलाज हो रहा था। जबकि, प्रयागराज में यमुना नदी में शुक्रवार की सुबह एक युवक डूब गया। उसे नदी से मशक्कत के बाद बाहर तो निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
Action on Mafia : अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के शार्प शूटर राजेश यादव का तोड़ा जा रहा मकान, पीडीए कर रही कार्रवाई
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के शार्प शूटर राजेश यादव के मकान को ढहाने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। राजेश यादव प्रयागराज में झूंसी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे भी हैं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारी और पुलिस फोर्स शुक्रवार दोपहर झूंसी के हवेलिया मोहल्ले में पहुंची। फिर राजेश यादव के मकान की चौहद्दी देख जेसीबी से गिराने कार्रवाई शुरू की।
प्रयागराज में पिटाई से जख्मी दुकानदार की मौत, भांजा एसआरएन अस्पताल में है भर्ती
प्रयागराज के कीडगंज थाना इलाके में पिछले दिनों पिटाई से जख्मी पान विक्रेता महेश केसरवानी की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। उसका स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में इलाज हो रहा था। मारपीट में महेश का भांजा भी जख्मी हो गया था। उसे भी एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महेश की मौत पर परिवार में मातम छा गया है। पुलिस मामले में तीन युवकों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। करछना थाना क्षेत्र के खैरी निवासी महेश केसरवानी और उसका भांजा अभिषेक केसरवानी शहर के कीडगंज में लेबर चौराहे पर पान की गुमटी लगाते थे।
प्रयागराज में यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ अरैल घाट पर स्नान को गया था
प्रयागराज में यमुना नदी में शुक्रवार की सुबह एक युवक डूब गया। उसे नदी से मशक्कत के बाद बाहर तो निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दुर्घटना नैनी में अरैल घाट पर हुआ। युवक अपने दोस्तों के साथ यमुना स्नान को गया था। किनारे लगी बैरिकेडिग पर चढ़ते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिरकर डूबने लगा। दास्तों ने शोर मचाया तो लोगों का उसकी ओर ध्यान गया। नैनी के रामनगर मोहल्ला निवासी रमेश बाबू का 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक दिवाकर बाबू शुक्रवार की सुबह चार दोस्तों के साथ अरैल घाट पर यमुना नदी में स्नान करने गया था।