Move to Jagran APP

Top Prayagraj News of the day, 21 August 2020 : इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज व बार एसोसिएशन पदाधिकारी सहित 287 पॉजिटिव

हाई कोर्ट के जज व बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी कोरोना संक्रमित हुए। प्रतापगढ़ जिले में प्रधान के पुत्र को गोली मार जख्‍मी किया प्रयागराज में गंगा-यमुना का लगातार बढ़ रहा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 01:01 AM (IST)
Top Prayagraj News of the day, 21 August 2020 : इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज व बार एसोसिएशन पदाधिकारी सहित 287 पॉजिटिव
Top Prayagraj News of the day, 21 August 2020 : इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज व बार एसोसिएशन पदाधिकारी सहित 287 पॉजिटिव

प्रयागराज, जेएनएन। इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज व बार एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित 287 पॉजिटिव मरीज मिले। प्रतापगढ़ में दबंगों ने प्रधान के बेटे को बदमाशों ने गोली मारकर जख्‍मी कर दिया।

loksabha election banner

प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ ही रहा है। अब कानपुर बैराज से दो दिन पहले छोड़ा गया दो लाख क्यूसक पानी शुक्रवार को यहां पहुंचा तो गंगा-यमुना के बढऩे की रफ्तार और तेज हो गई।

इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज व बार एसोसिएशन पदाधिकारी सहित 287 पॉजिटिव

कोरोना वायरस के संक्रमण का फैलाव अब किसी भी क्षेत्र में होने लगा है। शुक्रवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) के ब्लड बैंक में आधा दर्जन कर्मचारी संक्रमित हो गए। इसके बाद शाम से ही ब्लड बैंक को बंद करा दिया गया है। अब यह शनिवार को सुबह सैनिटाइज कराकर दोपहर 12 बजे के बाद खोला जाएगा। इनके अलावा इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक जज और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के एक पदाधिकारी भी कोरोना से संक्रमित हुए। वहीं एसआरएन अस्पताल के चार डॉक्टर व एक स्टाफ नर्स को कोरोना हो गया है।

प्रतापगढ़ में दबंगों ने प्रधान के बेटे को मारी गोली

प्रतापगढ़ जनपद में अपराध चरम पर है। शुक्रवार को दूसरी बड़ी घटना हुई। सुबह कंधई थाना क्षेत्र के पूरेदेवजानी गांव में कार्यवाहक प्रधान और उनके भाई को बदमाशों ने गोली मार कर जख्‍मी कर दिया था। वहीं रात में आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के छतौना गांव में दबंगों ने प्रधान के बेटे को गोली मार दिया। उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

गंगा-यमुना का जलस्तर प्रयागराज में लगातार बढ़ रहा है

प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ ही रहा है। अब कानपुर बैराज से दो दिन पहले छोड़ा गया दो लाख क्यूसक पानी शुक्रवार को यहां पहुंचा तो गंगा-यमुना के बढऩे की रफ्तार और तेज हो गई। सरस्वती घाट और बलुआघाट स्थित बारादरी की सीढिय़ां पानी में डूब गई हैं। तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ राहत दल की सभी इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है। पिछले 24 घंटे में नैनी और छतनाग में 40 सेंटीमीटर पानी बढ़ा है। वहीं प्रशासन की टीम ने कई इलाकों का निरीक्षण किया और किनारे बसे पांच स्‍थानों से झुग्गी झोपड़ी वालों को हटाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.