Top Prayagraj News of the day, 02 July 2020 : Suicide Case in Prayagraj : बुजुर्ग दंपती ने जहर खाकर दी जान, पत्नी की बीमारी बनी आत्महत्या की वजह
बुजुर्ग दंपती ने जहर खाकर जान दे दी। हादसे में एक महिला की मौत व सात लोग जख्मी हो गए। दो पक्षों के बीच विवाद हुई फायरिंग में दो युवक जख्मी हो गए।
प्रयागराज, जेएनएन। नगर के धूमनगंज थाना इलाके में दिल दहलाने वाली घटना हुई। यहां के रहने वाले बुजुर्ग दंपती ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। वहीं, प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर सड़क हादसे में एक की मौत व सात लोग जख्मी हो गए। जाइलो कार पलटने से हादसा हुआ। जबकि, पडोसी जनपद कौशांबी के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के उजिहिनी खालसा गांव में रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने लाइसेंसी असलहों से ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की।
Suicide Case in Prayagraj : बुजुर्ग दंपती ने जहर खाकर दी जान, पत्नी की बीमारी बनी वजह
नगर के धूमनगंज थाना इलाके में दिल दहलाने वाली घटना हुई। यहां के रहने वाले बुजुर्ग दंपती ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। इसकी जानकारी गुरुवार की सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है कि किन परिस्थिति में पति और पत्नी ने आत्महत्या किया। धूमनगंज थाना क्षेत्र के पीपल गांव में रहने वाले 80 वर्षीय जगन्नाथ और उनकी 75 वर्षीय पत्नी फूलमती ने बुधवार रात जहर खाकर जान दे दी। गुरुवार की सुबह परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई।
Road Accident : प्रतापगढ़ में जाइलो पलटी, एक महिला की मौत व सात जख्मी
प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर सड़क हादसे में एक की मौत व सात लोग जख्मी हो गए। जाइलो कार पलटने से हादसा हुआ। बाघराय थाना इलाके के सिया गांव निवासी राहुल (35) पुत्र राम दुलारे गुरुवार की दोपहर करीब 11 बजे जाइलो से अपने बहनोई शिवाकांत साहू के घर जमलामऊ जा रहा था। जाइलो में राहुल की पत्नी राधिका (33), बेटी कीर्ति (8), काव्या (5), ऊषा (3), भाई मोहित व बहनोई राम लखन (42), बहन मीरा साहू (38) भी सवार थे। वाहन राहुल चला रहा था। जेठवारा-लालगंज मार्ग पर छेऊंगा गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में जाइलो सड़क के किनारे पलट गई। चिकित्सकों ने मीरा को मृत घोषित कर दिया।
शव यात्रा में दो पक्ष भिडे, फायरिंग में दो जख्मी
पडोसी जनपद कौशांबी के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के उजिहिनी खालसा गांव में रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने लाइसेंसी असलहों से ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। गोलीबारी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।