Top Prayagraj News of the day, 05 March 2020 : बीए अंतिम वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकशी Prayagraj News
बीए के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। कोरोना वायरस को लेकर एयरपोर्ट पर जागरुकता अभियान चलाया गया। प्रयागराज से पुणे के फ्लाइट सेवा गुरुवार से शुरू हो गई।
प्रयागराज,जेएनएन।ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र अश्वनी सिंह 22 वर्ष ने बुधवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह बगल के कमरे में रहने वाले छात्रों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। वहीं,कोरोना वायरस के चलते प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आठ मार्च को होने वाला होली मिलन समारोह स्थगित कर दिया है औरप्रयागराज एयरपोर्ट पर यात्रियों को कोराेना की रोकथाम और बचाव के प्रति जागरूक किया गया। जबकि, अब प्रयागराज और आसपास जिलों के लोगों के लिए एक और राह आसान हो गई। यहां से पुणे की यात्रा भी सुगम हो गई। गुरुवार से पुणे के लिए फ्लाइट सेवा शुरू हो गई।
बीए अंतिम वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकशी
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र अश्वनी सिंह 22 वर्ष ने बुधवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह बगल के कमरे में रहने वाले छात्रों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। आजमगढ़ के जीएनपुर थाना क्षेत्र स्थित मेथाई खास गांव के काशीनाथ रिटायर्ड फौजी हैं। उनका बेटा अश्वनी सिंह ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। वह दारागंज में योगेश कुमार के घर मे किराये का कमरा लेकर रहता था।गुरुवार सुबह काफी देर तक सो कर नहीं उठा तो आसपास के लोगों को शक हुआ तो उसे बुलाने गए। काफी आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। तो खिडकी से झांक कर देखा। अंदर कमरे में अश्वनी का शव फांसी के फंदे से झूल रहा था। यह देखकर लोग चीख पडे।
Corona virus :होली मिलन समारोह स्थगित, एयरपोर्ट पर यात्रियों को किया जागरूक
कोरोना वायरस के चलते प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आठ मार्च को होने वाला होली मिलन समारोह स्थगित कर दिया है। प्रधानमंत्री के ट्वीट से मिले निर्देश के बाद मंत्री ने ट्वीट के जरिए कार्यक्रम स्थगित करने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इसके प्रति घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सावधानी बरतें। वहीं, प्रयागराज एयरपोर्ट पर गुरुवार को यात्रियों को कोरोना के रोकथाम व बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कोरोना के रोकथाम और बचाव की सूचना सामग्री बांटी गई। इस मौके पर सीएमओ, एडीएम सिटी एयरपोर्ट के निदेशक मौजूद रहे।
प्रयागराज से पुणे के लिए फ्लाइट सेवा शुरू, पहले दिन 95 यात्री गए पुणे
अब प्रयागराज और आसपास जिलों के लोगों के लिए एक और राह आसान हो गई। यहां से पुणे की यात्रा भी सुगम हो गई। गुरुवार से पुणे के लिए फ्लाइट सेवा शुरू हो गई। सुबह लगभग 9:20 बजे प्रदेश सरकार के नागरिक एंव उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने इसका शुभारम्भ किया। उन्होंने फ्लाइट के पहले यात्री को बोर्डिंग पास देकर इसकी शुरुआत की। पहले दिन पुणे के लिए 95 यात्री गए। यह फ्लाइट 11:50 बजे पुणे पहुंची। दोपहर लगभग ढाई बजे पुणे से प्रयागराज पहुंची। आधे घंटे बाद यहां से बेंगलुरू के लिए रवाना हो गई।