Move to Jagran APP

Top Prayagraj News of the day, 19 December 2019 : CAB Protest : प्रयागराज की सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन और हंगामा, पुलिस से झड़प, सपाई गिरफ्तार Prayagraj News

कैब के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सपाइयों से पुलिस की झडप हुई। जेल से छूटते ही पुलिस ने एआइएमआइएम के दो कार्यकर्ताओं को दबोच लिया। गुरुवार को शीतलहर से लोग घरों में दुबके रहे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 19 Dec 2019 08:05 PM (IST)Updated: Thu, 19 Dec 2019 08:05 PM (IST)
Top Prayagraj News of the day, 19 December 2019 : CAB Protest : प्रयागराज की सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन और हंगामा, पुलिस से झड़प, सपाई गिरफ्तार Prayagraj News
Top Prayagraj News of the day, 19 December 2019 : CAB Protest : प्रयागराज की सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन और हंगामा, पुलिस से झड़प, सपाई गिरफ्तार Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। कैब के विरोध में गुरुवार को बिना अनुमति जुलूस निकाल रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोक झोंक हुई। वहीं, पडोसी जनपद प्रतापगढ़ में एआइएमआइएम के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला सचिव को जेल से छूटते ही गुरुवार को कारागार के गेट से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिले में सर्द हवाओं से जिंदगी ठिठुर रही है। 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चली पछुआ हवाओं से लोग कांप उठे। गुरुवार को भी सुबह से आसमान में बादलों का साम्राज्य है। लोग शीतलहर से परेशान रहे।

loksabha election banner

 CAB Protest : प्रयागराज की सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन और हंगामा, पुलिस से झड़प, सपाई गिरफ्तार

कैब को लेकर समाजवादी पार्टी ने आज यानी गुरुवार को कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया किया था। इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद भी जुलूस निकाल रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस की सपाइयों से धक्कामुक्की भी हुई। उन्हें बसों के माध्यम से पुलिस लाइन ले जाया गया। इसके बाद शहर के सिविल लाइंस में भी सैकड़ों की संख्‍या में प्रदर्शनकारियों की भीड़ जुट गई। सुभाष चौराहे पर कैब के विरोध में चार्ट बोर्ड पर आग लगा दी गई। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को मशक्‍कत करनी पड़ी। धारा 144 लगी होने के बावजूद प्रयागराज में कैब का गुरुवार को जबरदस्‍त विरोध हो रहा है। अभी प्रयागराज फायर ब्रिगेड के सामने चर्च के अंदर से लगभग हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सुभाष चौराहे से बस अड्डा सिविल लाइंस तक मार्च किया। उधर बालसन चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे सपाइयों से पुलिस की झड़प हो गई।

एआइएमआइएम के पूर्व अध्यक्ष और जिला सचिव जेल से छूटते ही गिरफ्तार, मिली जमानत

पडोसी जनपद प्रतापगढ़ में एआइएमआइएम के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला सचिव को जेल से छूटते ही गुरुवार को कारागार के गेट से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह गिरफ्तारी 20 दिन पहले धक्कामुक्की करके पुलिस लाइन में जबरन घुसने के मामले में दर्ज मुकदमे में की है। निषेधाज्ञा लागू होने के बाद भी एआइएमआइएम के जिला सचिव सुजात उल्ला व युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सलीम 17 दिसंबर को अनशन पर बैठ गए थे। कुछ कार्यकर्ताओं ने देश विरोधी नारे लगाए थे। इससे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने टेंट गिराकर एआइएमआइएम के कार्यकर्ताओं से हाथापाई की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एआइएमआइएम के जिला सचिव सुजात उल्ला, सलीम, पूर्व अध्यक्ष इसरार अहमद रकीब खान, साकिब को गिरफ्तार कर लिया था। इसके मद्देनजर कोतवाल भारी तादाद में फोर्स के साथ सुबह से ही जेल के बाहर मुस्तैद थे। जेल से छूटते ही पुलिस ने सुजात उल्ला व इसरार अहमद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से दोनों आरोपितों को जमानत मिल गई।

 

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का मैदान में असर, सर्द हवाओं से ठिठुर रही जिंदगी

सर्द हवाओं से जिंदगी ठिठुर रही है। 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चली पछुआ हवाओं से लोग कांप उठे। गुरुवार को भी सुबह से आसमान में बादलों का साम्राज्य है। लोग शीतलहर से परेशान रहे। बर्फीली हवाओं से शरीर को बचाने के लिए राहगीर अलाव तलाशते नजर आए। तीन दिन पहले हिमालय से आईं पछुआ हवाओं ने शहर में डेरा जमा लिया है। बुधवार को हवाओं की रफ्तार कुछ ज्यादा ही तेज थी। धूप में भी कंपकंपी छूट रही थी। मौसम के इस तेवर से दिन के साथ रात के पारे में भी तेजी से गिरावट दर्ज की गई। दिन का पारा लुढ़क कर 15.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो एक दिन पहले यानी मंगलवार को 17.7 डिग्री था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री था जो बुधवार को 4.2 डिग्री लुढ़ककर 8.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उधर, कोहरा भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। शहर में तो कम लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आधी रात के बाद कोहरा घना हो जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.