Move to Jagran APP

Top Prayagraj News of the day, 03October 2019 : नदियों की बाढ़ के बाद शहर में अब बारिश की बाढ़ Prayagraj News

शहर में बारिश की बाढ़ आ गई। जाली दस्तावेजों लोन स्वीकृत कराकर पैसे हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 07:24 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 07:24 PM (IST)
Top Prayagraj News of the day, 03October 2019 : नदियों की बाढ़ के बाद शहर में अब बारिश की बाढ़ Prayagraj News
Top Prayagraj News of the day, 03October 2019 : नदियों की बाढ़ के बाद शहर में अब बारिश की बाढ़ Prayagraj News

 प्रयागराज,जेएनएन :नदियों की बाढ़ का पानी भले कम हो गया लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण गुरुवार को शहर में बारिश की 'बाढ़ आ गई। दोपहर में करीब एक घंटे हुई झमाझम बारिश में कई सड़कें और चौराहे तालाब में तब्दील हो गएवहीं, सिविल लाइंस पुलिस ने जाली दस्तावेजों के जरिए फर्जी फर्म के नाम पर लोन स्वीकृत कराकर पैसे हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। जबकि पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ में जेेठवारा थाना क्षेत्र के सराय मकई गांव में रोकने पर बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

नदियों की बाढ़ के बाद शहर में अब बारिश की बाढ़ :

नदियों की बाढ़ का पानी भले कम हो गया लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण गुरुवार को शहर में बारिश की 'बाढ़ आ गई। दोपहर में करीब एक घंटे हुई झमाझम बारिश में कई सड़कें और चौराहे तालाब में तब्दील हो गए। सड़कें धंस गईं तो कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आवागमन भी बाधित रहा। सबसे खराब स्थिति पॉश इलाके जार्जटाउन, टैगोर टाउन, सिविल लाइंस और उसके आसपास के इलाकों में हुई। सिविल लाइंस में सभी सड़कों पर एक फीट से अधिक पानी भर गया। जबकि जार्जटाउन में बंगलों में पानी भरने के साथ उनमें खड़ी कारें भी उसकी चपेट में आ गईं। लोग घंटों घरों में कैद में रहे। हर तरफ जलभराव से लोग परेशान रहे।

फर्जी दस्तावेजों से लोन पास कराने वाला गैंग बेनकाब :

सिविल लाइंस पुलिस ने जाली दस्तावेजों के जरिए फर्जी फर्म के नाम पर लोन स्वीकृत कराकर पैसे हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार कर नकली मोहरें, आधार कार्ड, चेकबुक बरामद की गई है। दरअसल दो महीने पहले सिविल लाइंस थाने में अतरसुइया के राहुल ने सिविल लाइंस थाने में लोन पास कराने के नाम पर धोखाधड़ी और हेराफेरी का मुकदमा दर्ज कराया था।गुरुवार को उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह और अनिल कुमार सिंह ने गिरोह के चार जालसाज को गिरफ्तार कर लिया।एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में टैगोर टाउन कॉलोनी का अमरेश तिवारी, मीरापुर का नितेश कुमार विश्वकर्मा, नैनी में चक रघुनाथ का पंकज अग्र्रवाल और कालिंदीपुरम कॉलोनी का रुकमेश जायसवाल है। इनकी निशानदेही पर फर्जी ढंग से लोन पास कराने में इस्तेमाल 35 पैन कार्ड, 34 आधार कार्ड, 72 फर्जी मोहर, 07 वोटर आइडी, 52 चेकबुक और सात पासबुक बरामद किया गया है।

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल:

पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ में जेेठवारा थाना क्षेत्र के सराय मकई गांव में लोनी नदी पुल पर रोकने पर बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वह मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या में फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जेठवारा एसओ विनोद यादव एसआइ राजेश मिश्र हमराहियों के साथ गुरुवार भोर में करीब 4:40 बजे गश्त पर निकले थे। रास्ते में सराय मकई गांव स्थित लोनी नदी पुल पर बाइक सवार एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो पुलिस टीम पर फायर करके वह बाइक मोड़कर भागने लगा। बचाव करते हुए एसओ और दारोगा राजेश ने पिस्टल से एक-एक फायर किया। जिससे बाइक सवार बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने करीब जाकर देखा तो घायल युवक राहुल उर्फ प्रवीण तिवारी  पुत्र विनोद कुमार तिवारी निवासी भंगवा, नगर कोतवाली निकला। घायल राहुल को पुलिस जिला अस्पताल ले गई।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.