Move to Jagran APP

Top Prayagraj News of the day, 15 September 2019, गंगा-यमुना का जलस्‍तर खतरे के निशान निकट पहुंचा

गंगा-यमुना का जलस्‍तर खतरे के निशान के निकट पहुंच चुका है। वहीं पटाखा कारोबारी के घर धमाके में एक युवती की मौत हो गई। इसी क्रम में हत्‍या कर धूमनगंज में अधेड़ का शव फेंक दिया गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 06:49 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 06:49 PM (IST)
Top Prayagraj News of the day, 15 September 2019, गंगा-यमुना का जलस्‍तर खतरे के निशान निकट पहुंचा
Top Prayagraj News of the day, 15 September 2019, गंगा-यमुना का जलस्‍तर खतरे के निशान निकट पहुंचा

प्रयागराज, जेएनएन। गंगा और यमुना नदियों का जलस्‍तर लगातार बढ़ रहा है। अब खतरे का निशान निकट है। ऐसे में निचले इलाकों में हड़कंप मचा है। डीएम ने निरीक्षण किया। वहीं यमुनापार के कोरांव कस्बे में पटाखा कारोबारी के घर हुए धमाके से एक युवती की मौत हो गई जबकि दो अन्य पड़ोसी घायल हो गए। इसी क्रम में धूमनगंज के देवघाट गांव निवासी अधेड़ की हत्या कर दी गई। उसकी लाश रविवार की सुबह गांव के बाहर पड़ी मिली। सिर पर चोट के निशान थे।

loksabha election banner

गंगा-यमुना का जलस्‍तर खतरे के निशान के निकट पहुंचा

गंगा और यमुना में जलस्‍तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में करीब एक मीटर पानी दोनों नदियों में बढ़ रहा है। रविवार की शाम चार बजे तक गंगा का जलस्‍तर फाफामऊ में 83.96 मीटर और छतनाग में  83.21 तक पहुंच गया था। वहीं यमुना नदी का पानी नैनी में 83.84 मीटर पर बह रहा है। यानी 77 सेमी खतरे के निशान से नीचे तक जलस्‍तर पहुंच चुका है। क्‍योंकि खतरे का निशान 84.73 मीटर है। निचले इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है। डीएम ने रविवार को बांधों से नदियों के जलस्‍तर का मुआयना किया। निरीक्षण और मुआयना के दौरान उन्‍होंने अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए।

पटाखा कारोबारी के घर हुआ धमाका, एक की मौत दो घायल

विस्फोटक सामग्री घरों में न एकत्र करने की तमाम बंदिशों के बाद भी लोग अनदेखी कर रहे हैं। इसी का खतरनाक खामियाजा आज प्रयागराज में लोगों को उठाना पड़ा है। प्रयागराज के यमुनापार में रविवार दोपहर कोरांव कस्बे में इलियास नामक पटाखा कारोबारी के घर हुए धमाके से हिना (24) की मौत हो गई जबकि दो अन्य पड़ोसी घायल हो गए। यहां पर विस्फोटक इस धमाके की वजह बताया जा रहा है। धमाका इतनी तेज था कि पड़ोस में दो घरों के परखच्चे उड़ गए। 

धूमनगंज में हत्या कर अधेड़ की फेंकी लाश

धूमनगंज थाना क्षेत्र के देवघाट गांव निवासी कबरे आलम 49 की हत्या कर दी गई। उसकी लाश रविवार की सुबह गांव के बाहर पड़ी मिली। सिर पर चोट के निशान भी है। कबरे चार दिन  से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वारदात स्थल की जांच-पड़ताल किया। इस संबंध में कबरे के पुत्र ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसके पिता की हत्या कर दी गई है। हालांकि मामला अज्ञात में है। रविवार की सुबह की सैर करने वाले लोगों ने गांव के बाहर एक शव पड़ा देखा। जानकारी होने पर काफी भीड़ जुट गई। इसी बीच हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अभी पुलिस पहचान कराने की कोशिश ही कर रही थी। इसी बीच कबरे का भतीजा आनंद सिंह आटा लेकर उधर से निकला।  लोगों की भीड़ देख वह भी वहां पहुंचा और मृतक की उसने पहचान चाचा कबरे के रूप में की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.