Move to Jagran APP

Top Prayagraj News of the day, 17 August 2019, गंगा-यमुना का जलस्‍तर लगातार बढ़ रहा, बाढ़ की आशंका से स्‍लूज गेट बंद

गंगा-यमुना के बढ़ रहे जलस्‍तर से बाढ़ का खतरा उत्‍पन्‍न हो गया है। प्रशासन ने अलर्ट घोषित किया है। वहीं भाजपा पार्षद का हत्‍यारोपित को पुलिस ने पकड़ा। सड़क हादसे में युवक की मौत हुई।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 07:09 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 07:09 PM (IST)
Top Prayagraj News of the day, 17 August 2019, गंगा-यमुना का जलस्‍तर लगातार बढ़ रहा, बाढ़ की आशंका से स्‍लूज गेट बंद
Top Prayagraj News of the day, 17 August 2019, गंगा-यमुना का जलस्‍तर लगातार बढ़ रहा, बाढ़ की आशंका से स्‍लूज गेट बंद

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्‍तर लगातार बढ़ रहा है। इससे निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका गहरा गई है। यह देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट घोषित कर दिया है। वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बक्‍शी बांध स्थित स्‍लूज गेट को बंद कर दिया गया है। वहीं फूलपुर में भाजपा पार्षद पवन केशरी की हत्या में फरार 20 हजार के इनामी बदमाश मनोज शोइरी प्रतापगढ़ में पकड़ा गया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। इसी क्रम में हंडिया में हुए सड़क हादसे में एक की मौत हो गई व दो जख्‍मी हो गए।

loksabha election banner

गंगा और यमुना का जलस्‍तर तेजी से बढ़ रहा, स्‍लूज गेट बंद

शनिवार को भी गंगा और यमुना नदियों का जलस्‍तर लगातार बढ़ रहा है। दोपहर में छह घंटे में गंगा 66 सेमी व यमुना का जलस्‍तर 75 सेमी बढ़ गया है। दोपहर दो बजे तक गंगा नदी का जलस्‍तर फाफामऊ में 79.31 मीटर और छतनाग में 78.36 मीटर तक पहुंच गया था। वहीं यमुना नदी का पानी नैनी में 79.14 मीटर तक पहुंच गया था। पिछले छह घंटे में गंगा का जलस्‍तर फाफामऊ में 50 सेमी और छतनाग में 66 सेमी बढ़ गया है। इसी प्रकार यमुना का जलस्‍तर नैनी में पिछले छह घंटे में 75 सेमी बढ़ गया है। इससे कछारी इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इसलिए प्रशासन सक्रिय हो गया और बचाव के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं बक्‍शी बांध स्थित स्‍लूज गेट को बंद कर दिया गया है।

फूलपुर में भाजपा पार्षद की हत्या करने वाला फरार इनामी बदमाश प्रतापगढ़ से गिरफ्तार

फूलपुर में भाजपा पार्षद पवन केशरी की हत्या में फरार 20 हजार के इनामी बदमाश मनोज शोइरी को प्रतापगढ़ में पकड़ा गया। वहां की कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। फूलपुर में लगभग साल भर पहले भाजपा पार्षद पवन केसरी की हत्या हुई थी। उस घटना में पुलिस मनोज शोइरी पुत्र भोला सिंह निवासी शेखपुर, थाना फूलपुर की तलाश कर रही थी। उस पर एसएसपी प्रयागराज ने 28 मई 2018 को 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस बीच शुक्रवार रात करीब आठ बजे नगर कोतवाली के एसएसआइ रमेश रमेश राय भंगवा चुंगी चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वहां स्वॉट के दारोगा प्रमोद सिंह अपनी टीम के साथ आ गए।

 ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ी बाइक, एक की मौत दो जख्मी

 हंडिया थाना क्षेत्र के करनपुर प्राथमिक विद्यालय के निकट शनिवार की अपराह्न ओवरटेक के प्रयास में सड़क हादसा हो गया। इसमें बाइक सवार एक की मौत हो गई जबकि दो लोग जख्मी हो गए। सरायममरेज के पिपरी गांव निवासी प्राथमिक विद्यालय के रिटायर्ड शिक्षक मो. समद के पुत्र मशीहूस्मद 24 व मेराजुस्मद गांव के ही वेचनराम के पुत्र इंद्रजीत के साथ बाइक से शनिवार की अपराह्न हंडिया में ऑनलाइन बिजनेश मीटिंग में शामिल होने जा रहा था। हंडिया के कनकपुर के पास बोलेरो को ओवरटेक के प्रयास में बाइक बोलेरो से टकराकर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली बाइक चालक मशीहूस्मद को रौंदते हुए निकल गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं मेराजुस्मद व इंद्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.