Move to Jagran APP

UP और MP सीमा पर स्थित टोंस नदी के पुल में आई दरार Prayagraj News

यूपी और एमपी सीमा पर नारीबारी-कोरांव स्टेट हाईवे पर वर्ष 1954 में टोंस नदी पर बने पुल में दरार आ गई है। गऊघाट के पास सिंचाई विभाग ने इस पुल को बनवाया था।

By Edited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 07:57 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 07:39 AM (IST)
UP और MP सीमा पर स्थित टोंस नदी के पुल में आई दरार Prayagraj News
UP और MP सीमा पर स्थित टोंस नदी के पुल में आई दरार Prayagraj News
प्रयागराज, [ज्ञानेद्र सिंह]। यमुनापार में यूपी और एमपी सीमा पर नारीबारी के पास स्थित टोंस नदी पर बने पुल में दरारें आ गई हैं। इसके कारण पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लगभग 65 वर्ष पुराने इस पुल के क्षतिग्रस्त से भारी वाहनों को मध्य प्रदेश जाने के लिए लगभग 60 किमी का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

1954 में तत्कालीन मुख्यमंत्री संपूर्णानंद ने पुल का उद्घाटन किया था
नारीबारी-कोरांव स्टेट हाईवे पर वर्ष 1954 में टोंस नदी पर यह पुल बना। गऊघाट के पास सिंचाई विभाग द्वारा बनवाए गए इस पुल का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री संपूर्णानंद ने किया था। यह पुल कुछ विशेष है। इसकी खासियत यह है कि इसके सड़क के नीचे सुरंगनुमा नहर बनाई गई है, जिससे बेलन नहर का पानी कोराव से बारा क्षेत्र को जाता है। नहर के नीचे नदी बहती है। अपने समय में सबसे खास यह पुल अब बदहाल हो चुका है।

मरम्मत के लिए 40 लाख सरकार ने दिया था
इस पुल की देखरेख बेलन नहर प्रखंड द्वारा की जा रही है। कुछ समय पहले इसके मरम्मत के लिए 40 लाख रुपये का बजट प्रदेश सरकार ने दिया था। तब बाणसागर नहर परियोजना निर्माण खंड के अफसरों ने मौका मुआयना किया था, मगर बजट कम बताकर उन्होंने इसकी पीडब्ल्यूडी से मरम्मत कार्य कराने का प्रस्ताव भेजा था। तब से पुल की मरम्मत नहीं कराई जा सकी। नतीजतन, पुल अब बेहद जर्जर हालत में पहुंच गया।

बेलन नहर प्रखंड के अफसरों ने जांच की
इस पुल में हाल ही में बीच में कई दरारें आ गईं। इससे हड़कंप मच गया। बेलन नहर प्रखंड के अफसरों ने जांच की, उसके बाद पुल पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया। अब केवल छोटे वाहन ही पुल पर चल रहे हैं। खासतौर पर टै्रक्टर ट्राली, ट्रक और बसों को अब लगभग 60 किमी का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

बेलन नहर प्रखंड के अफसरों ने जांच
उप्र सरकार ने दी है नए पुल की मंजूरी नारीबारी के पास गऊघाट में टोंस नदी पर नए पुल के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने दो माह पहले ही मंजूरी दी है। इसके लिए बजट जारी होते ही इसका शिलान्यास किया जाएगा। इसके निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम को सौंपी गई है।

उप्र राज्‍य सेतु निगम के मुख्‍य परियोजना प्रबंधक बोले
उप्र राज्‍य सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक आरके सिंह ने बताया कि नया पुल 718 मीटर लंबा होगा। नारीबारी की ओर दो सौ मीटर तथा कोराव की ओर 325 मीटर की एप्रोच रोड होगी। करीब 63 करोड़ रुपये के बजट वाला यह पुल गऊघाट में पुराने पुल के पास ही प्रस्तावित है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.