Move to Jagran APP

Railway news : अब बदले समय से चलेंंगी यह दो ट्रेनेें, आप भी दीजिए ध्यान

01107/01108 ग्वालियर-मंडुवाडीह-ग्वालियर विशेष गाड़ी 28 नवंबर से संशोधित समय पर चलेगी। 01107 ग्वालियर-मंडुवाडीह स्पेशल रात 0855 बजे ग्वालियर से चलेगी। शाम 0619 बजे नैनी पहुंचेगी और एक मिनट बाद चलेगी। अभी यह गाड़ी शाम 0616 बजे चलती है। शाम 0655 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 10:46 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 10:46 PM (IST)
Railway news  : अब बदले समय से चलेंंगी यह दो ट्रेनेें, आप भी दीजिए ध्यान
मंडुवाडीह-नई दिल्ली ट्रेन एक दिसंबर से बदले समय पर चलेगी।

प्रयागराज, जेएनएन। मंडुवाडीह-नई दिल्ली ट्रेन एक दिसंबर से बदले समय पर चलेगी। 02559/02560 मंडुवाडीह-नई दिल्ली-मंडुवाडीह सुपरफास्ट एक्सप्रेस विशेष गाड़ी के संचालन के समय में बदलाव किया गया है। 02559 मंडुवाडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट विशेष गाड़ी मंडुवाडीह से एक दिसंबर से रात 10:15 बजे प्रस्थान करेगी। अभी यह गाड़ी शाम 07:55 बजे चलती है। दूसरे दिन प्रयागराज जंक्शन से रात 12:35 बजे रवाना होगी। जबकि अभी रात 10:20 बजे प्रयागराज पहुंचती है और पांच मिनट बाद रवाना होती है। कानपुर सेंट्रल से रात 02:50 बजे छूटकर नई दिल्ली सुबह 08:25 बजे पहुंचेगी। अभी यह गाड़ी कानपुर रात 01:05 बजे पहुंचती है और आठ मिनट बाद प्रस्थान करेगी।

prime article banner

02560 नई दिल्ली-मंडुवाडीह सुपरफास्ट विशेष गाड़ी नई दिल्ली से रात 08:05 बजे चलेगी। अभी यह गाड़ी 06:55 बजे चलती है। दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल से रात 01:20 बजे और प्रयागराज जंक्शन से रात 03:55 बजे रवाना होगी। यह गाड़ी सुबह 06:25 बजे मंडुवाडीह पहुंचेगी।

28 से बदले समय पर चलेगी ग्वालियर-मंडुवाडीह स्पेशल

01107/01108 ग्वालियर-मंडुवाडीह-ग्वालियर विशेष गाड़ी 28 नवंबर से संशोधित समय पर चलेगी। 01107 ग्वालियर-मंडुवाडीह स्पेशल रात 08:55 बजे ग्वालियर से चलेगी। शाम 06:19 बजे नैनी पहुंचेगी और एक मिनट बाद चलेगी। अभी यह गाड़ी शाम 06:16 बजे चलती है। शाम 06:55 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। 20 मिनट बाद चलेगी। अभी यह गाड़ी शाम 06:45 बजे आती है। प्रयाग, फूलपुर होते हुए सुबह 11:05 बजे मंडुवाडीह पहुंचेगी।  01108 मंडुवाडीह-ग्वालियर स्पेशल शाम मंडुवाडीह से शाम 04:30 बजे चलेगी। रात 08:55 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। 09:20 बजे रवाना होगी। 09:39 बजे नैनी पहुंचेगी और एक मिनट बाद प्रस्थान करेगी। सुबह 08:30 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। अभी यह गाड़ी 08:40 बजे पहुंचती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK