इंटरनेट के माध्यम से घर बैठे लोगों को मिल रही हर सुविधा
वर्तमान समय में इंटरनेट का चलन तेजी से बढ़ा है। खासतौर पर कोरोना संक्रमण काल में इसका महत्व सभी की समझ में आया है। आधुनिक युग की आवश्यकताएं व परिस्थितियों ने मानव को और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। जिसके फलस्वरूप कंप्यूटर का निर्माण किया गया। जो गणना करने और सूचियों को बनाने में सक्षम था। प्रारंभ में कंप्यूटर को गुणवत्ता परक कार्यों में प्रयुक्त किया गया। धीरे-धीरे इसके उपयोग का क्षेत्र बढ़ता गया।
फूलपुर : वर्तमान समय में इंटरनेट का चलन तेजी से बढ़ा है। खासतौर पर कोरोना संक्रमण काल में इसका महत्व सभी की समझ में आया है। आधुनिक युग की आवश्यकताएं व परिस्थितियों ने मानव को और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। जिसके फलस्वरूप कंप्यूटर का निर्माण किया गया। जो गणना करने और सूचियों को बनाने में सक्षम था। प्रारंभ में कंप्यूटर को गुणवत्ता परक कार्यों में प्रयुक्त किया गया। धीरे-धीरे इसके उपयोग का क्षेत्र बढ़ता गया।
आज स्थिति यह हो गई है कि मानव जीवन ही कंप्यूटर हो गया है। मौसम की भविष्यवाणी मशीन और बड़े-बड़े भवनों का मानचित्र, चंद्रमा पर जाने वाले यान की दिशा देने, पुस्तकों व समाचार पत्रों की छपाई इन सभी क्षेत्रों में इंटरनेट और कंप्यूटर का प्रयोग हो रहा है। रोगों का सूक्ष्म विश्लेषण, हवाई जहाज, रेल की टिकट की बुकिग, काम करने वाले कर्मचारियों के लिए प्रयुक्त किया गया यह इंटरनेट सेवा अथवा कंप्यूटर आज ऐसी आवश्कता की पूíत कर रहा है जो अकथनीय है। कंप्यूटर का उपयोग विगत अनेक वर्षों से जीवन का अंग बन गया है। दिन प्रतिदिन के कार्यों में इसका उपयोग निरंतर बढ़ रहा है। बिजली का बिल, टेलीफोन का बिल, स्कूल- कालेजों के विद्याíथयों को उनके परीक्षा परिणाम नेट से ही तैयार होता है। रेल के टिकट हवाई जहाज की यात्रा का टिकट इंटरनेट एवं कंप्यूटर के माध्यम से बनाया जा रहा है। इंटरनेट और कंप्यूटर का प्रयोग कारखाने, उद्योगों, प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा संस्थानों, शोध संस्थानों में निरंतर बढ़ता जा रहा है। यह जीवन के हर क्षेत्र में अपनी उपयोगिता सिद्ध कर मानव जीवन को सुखमय बना रहा है। समय के परिवर्तन के साथ इंटरनेट सेवाओं में दिन पर दिन परिवर्तन आया है। कोरोना काल में सबसे अहम घर-घर सामानों की डिलेवरी से लेकर ऑनलाइन क्लास तक चलने लगे। डिजिटल संवाद होने लगे। सेमिनार का स्थान वेबिनार ने ले लिया। आज इंटरनेट की सुविधा के माध्यम से दुनिया की हर सुविधाएं घर बैठे प्राप्त किया जा सकता है लाखों लोगों को इसका भरपूर लाभ मिल रहा है।