पूरे परिवार पर हुए घातक हमले में तीन महिलाएं जख्मी और मची चीख-पुकार, जानिए क्या थी वजह
जमीन के पुराने विवाद का मामला रविवार को तूल पकड़ गया। दबंगों ने एक कुनबे पर हमला बोल दिया। घातक हमले में तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद गांव के दो गुटों के बीच तनाव बना हुआ है।
प्रतापगढ़, जेएनएन। जमीन के पुराने विवाद का मामला रविवार को तूल पकड़ गया। दबंगों ने एक कुनबे पर हमला बोल दिया। घातक हमले में तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अब आरोपितों की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद गांव के दो गुटों के बीच तनाव बना हुआ है।
घर में घुसकर किए वार
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के जलपा का पुरवा अशोग गांव निवासी श्रीराम पटेल का पड़ोस के मोहित से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की दोपहर करीब एक बजे मोहित विवादित जमीन पर निर्माण करा रहा था। श्रीराम ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने लाठी डंडे से उस पर हमला कर दिया। वह जान बचाकर घर की तरफ भागा तो हमलावरों ने उसके घर में घुसकर मारापीटा। इस दौरान हमलावरों ने बीच बचाव करने पहुंची श्रीराम पटेल के घर की महिलाएं सुष्मिता (18), अनामिका (19) व शंकरा देवी (45) को भी मारपीटकर घायल कर दिया।
घर में हमले से चीख-पुकार
घर के भीतर हमले से चीख-पुकार मच गई। महिलाएं चीखेन लगीं। शोर सुनकर जब गांव के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। खबर पुलिस को दी गई। मामले में श्रीराम की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस के मोहित पुत्र तीरथ लाल, संदीप, दिलीप पुत्रगण श्यामलाल निवासीगण कुटिलिया संग्रामगढ़, सीतापति पत्नी राम सुमेर, शिव पूजन पुत्र राम सुमेर, किरन पत्नी तीरथ समेत चार अज्ञात के खिलाफ बलवा, जान से मारने के प्रयास, गाली गलौच, घर में घुसकर तोड़फोड़ समेत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। छापेमारी भी की जा रही है।