Move to Jagran APP

सोरांव में पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी, चौथा भी गिरफ्तार Prayagraj News

पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में तीन बदमाशों को गोली लगी। उन्हें गिरफ्तार कर एसआरएन में भर्ती कराया गया। भागा हुआ चौथा भी पकड़ा गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 05 Jul 2019 11:19 AM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2019 11:32 AM (IST)
सोरांव में पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी, चौथा भी गिरफ्तार Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। जनपद के सोरांव थाना क्षेत्र के लूसन का पुलिया के निकट शुक्रवार की भोर में करीब सवा चार बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान तीन बदमाशों को गोली लगी। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान चौथा बदमाश फरार हो गया था। कांबिंग करके पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया है। उधर जख्मी बदमाशों को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

सोरांव में लूसन का पुलिया के पास हुई मुठभेड़ 

सोरांव थाना क्षेत्र में हाईवे पर शुक्रवार की भोर में पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान लूसन का पुलिया के पास बाइक सवार कुछ युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाया तो वह फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इससे तीन बदमाशों के पैर में गोली लग गई। उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस शहर के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इस बीच मुठभेड़ के दौरान बदमाशों का एक अन्य साथी फरार हो गया था। इसी बीच सूचना पर पहुंची और फोर्स ने कांबिंग क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। इसमें चौथा बदमाश भी पकड़ लिया गया। 

मुठभेड़ में पुलिस की गोली से जख्मी बदमाश यह हैं

- गुलजार 26 पुत्र अकबाल निवासी बागी, थाना मउआइमा 
- बारुद उर्फ शाहआलम 22 पुत्र गुलहसन निवासी राममजहा थाना मांडा
- शाह हुसैन 22 पुत्र गुलहसन निवासी राममजहा थाना मांडा

यह हुआ था फरार
पुलिस मुठभेड़ में चौथा बदमाश शाकिब 18 पुत्र जमील निवासी मोहदजा थाना मउआइमा फरार हो गया था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से असलहे और बाइक बरामद हुई है। 

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.