Move to Jagran APP

मंचन व अभिनय को प्रदान किया नया स्वरूप ,मंच पर जीवंत होगा नाटककार विनोद रस्तोगी का व्यक्तित्व Prayagraj News

विनोद रस्तोगी की 98वीं जन्मतिथि पर विनोद रस्तोगी समिति संस्थान प्रयागराज ने वेबिनार का आयोजन किया। मुख्यवक्ता लखनऊ के लेखक निर्देशक विजय पंडित ने विनोद रस्तोगी के व्यक्तित्व के हर पहलु पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि उनके व्यक्तित्व के हर आयाम पर घंटों चर्चा हो सकती है।

By Rajneesh MishraEdited By: Published: Thu, 13 May 2021 10:04 AM (IST)Updated: Thu, 13 May 2021 10:04 AM (IST)
मंचन व अभिनय को प्रदान किया नया स्वरूप ,मंच पर जीवंत होगा नाटककार विनोद रस्तोगी का व्यक्तित्व Prayagraj News
विनोद रस्तोगी की 98वीं जन्मतिथि पर विनोद रस्तोगी समिति संस्थान, प्रयागराज ने वेबिनार का आयोजन किया।

loksabha election banner

प्रयागराज,जेएनएन। लेखक, नाटककार, बाल साहित्य रचनाकार, निर्देशक, अभिनेता, नाट्य प्रस्तुतकर्ता व  नौटंकी को पुनर्जीवित करने वाले विनोद रस्तोगी का व्यक्तित्व मंच पर जीवंत होगा। रंगकर्मी संवाद व अभिनय के जरिए विनोद रस्तोगी के सफर से लोगों को जोड़ेंगे।  इसके मद्देनजर कोरोना संक्रमण काल के बाद नियमित मंचन किया जाएगा। यह निर्णय विनोद रस्तोगी समिति संस्थान ने लिया है।

नौटंकी का किया उत्थान : विजय

विनोद रस्तोगी की 98वीं जन्मतिथि पर विनोद रस्तोगी समिति संस्थान, प्रयागराज ने वेबिनार का आयोजन किया। मुख्यवक्ता लखनऊ के लेखक, निर्देशक विजय पंडित ने विनोद रस्तोगी के व्यक्तित्व के हर पहलु पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि उनके व्यक्तित्व के हर आयाम पर घंटों  चर्चा हो सकती है, चाहे वो उनका लेखन का क्षेत्र हो, निर्देशन हो, आकाशवाणी के नाटक प्रस्तुतकर्ता का हो या अभिनेता का हो। नौटंकी के उत्थान में रस्तोगी जी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नौटंकी को समसामयिक विषयों से जोड़ा तथा इस मृतप्राय लोकनाट्य को संजीवनी प्रदान की।

मंचन को दिया नया स्वरूप : अभिलाष

संस्थान के सचिव आलोक रस्तोगी ने विनोद रस्तोगी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार डाला। अध्यक्ष अभिलाष नारायण व उपाध्यक्ष अजय मुखर्जी ने रस्तोगी जी की रचना धॢमत पर चर्चा की। अभिलाष नारायण ने कहा कि विनोद रस्तोगी ने मंचन व अभिनय को नया स्वरूप प्रदान किया था। अपनी मेहनत, त्याग व समर्पण के जरिए लोगों को थियेटर आने पर मजबूर किया। उस परंपरा को जीवंत करने के लिए मिलकर काम करना होगा। विनोद रस्तोगी पर शुभम वर्मा द्वारा तैयार की गई एक वीडियो क्लिप भी दिखाई गई। रजत कुशवाहा ने उसमें तकनीकी सहयोग प्रदान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.