Move to Jagran APP

प्रयागराज में बोले केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, चुनाव के समय विपक्ष को आती है शहीदों की याद

केंद्रीय मंत्री लखनऊ से संविधान यात्रा लेकर संंगमनगरी पहुंचे थे। यात्रा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। प्रयागराज पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री ने शहीद ऊदा देवी पासी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 05:46 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 05:46 PM (IST)
प्रयागराज में बोले केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, चुनाव के समय विपक्ष को आती है शहीदों की याद
शहीद वीरांगना ऊदा देवी के शहादत दिवस व संविधान दिवस के उपलक्ष्य सभा

प्रयागराज, जेएनएन। डा. भीमराव आंबेडकर ने भारतीय संविधान में सभी वर्ग के लाेगों का ख्याल रखा। समूचा राष्ट्र एक साथ कदम से कदम मिलाकर प्रगति के पथ पर बढ़े, प्रत्येक व्यक्ति का जीवन स्तर बढ़े इसके लिए भी संविधान में उपबंध बनाए गए। बाबा साहब ने हर वह कोशिश की जिससे गरीबों को उनका हक मिले। हम सब की भी कोशिश है कि संवैधानिक उपबंधों का पालन कराया जाए। यह बात केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने शुक्रवार को झूंसी के त्रिवेणीपुरम मैदान पर कही। वह भाजपा की अनुसूचित जाति इकाई की ओर से शहीद वीरांगना ऊदा देवी के शहादत दिवस व संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

वीरांगना ऊदा देवी पासी के जीवन पर भी डाला प्रकाश

केंद्रीय मंत्री लखनऊ से संविधान यात्रा लेकर संंगमनगरी पहुंचे थे। यात्रा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। प्रयागराज पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री ने शहीद ऊदा देवी पासी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। कहा कि, चुनाव आते ही सभी को शहीदों की याद आने लगती है। इस बात को लोगों को समझना होगा कि वोट के लिए ही विपक्ष तमाम हथकंडे अपनाता है।

डिप्टी सीएम ने सरकार की नीतियों का किया बखान

कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सरकार की नीतियों और कार्यों का बखान किया। कहा, गरीबों को आवास, मुफ्त गैस कनेक्शन, जलापूर्ति व घर घर शौचालय बनवाने जैसे कार्य प्रमुखता से किए गए। केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीबों का पूरा ध्यान रखा है। कोरोना काल में मुफ्त राशन की भी व्यवस्था की गई है, यह अब भी जारी है। उप मुख्यमंत्री ने वीरांगना ऊदा देवी की वीरता का भी उल्लेख किया। कि किस तरह उन्होंने पेड़ पर चढ़कर 32 अंग्रेजों को मार गिराया। सभा के दौरान फाफामऊ में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या पर गहरा शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में बाराबंकी संसद उपेंद्र रावत, फूलपुर विधायक प्रवीण पटेल, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विभूति नारायण सिंह, मनोज निषाद, लक्ष्मीकांत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.