Magh Mela में सुरीले भजन के साथ शुरू हुआ संस्कार भारती का ग्यारह दिवसीय सांस्कृतिक समारोह
कार्यक्रम की शुरुआत वाराणसी से आए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के आचार्य और विख्यात भजन गायक डॉ. ज्ञानेश पांडेय के गाए भजन चलो मन गंगा यमुना तीर से हुई। उन्होंने अगला भजन मेरा मिलन करा दे मेरे राम से गाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
प्रयागराज, जेएनएन। 'चलो मन गंगा यमुना तीर की सुरमई प्रस्तुति के साथ ही संस्कार भारती के ग्यारह दिवसीय सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ किया गया। माघ मेला क्षेत्र में आयोजित 'अवलोकन तीरथराजु चलो रे कार्यक्रम में हरियाणा और उत्तराखंड से आए कलाकारों ने भावपूर्ण लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर अद्वितीय समां बांधा।
भजन 'चलो मन गंगा यमुना तीर से कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत वाराणसी से आए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के आचार्य और विख्यात भजन गायक डॉ. ज्ञानेश पांडेय के गाए भजन 'चलो मन गंगा यमुना तीर से हुई। उन्होंने अगला भजन मेरा मिलन करा दे मेरे राम से गाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। अगले क्रम में मीरजापुर से आए लोकगायक शिवलाल गुप्ता ने 'रचा है सृष्टि को जिस प्रभु ने, वहीं, सृष्टि चला रहे हैं गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हरियाणा से आए अनूप कुमार के दल ने घूमर और फाग नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। इसी क्रम में उत्तराखंड के नत्थीलाल नौटियाल के ग्रुप ने फागुन लोकनृत्य और चौथुला लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रारंभ में संस्कार भारती की अध्यक्ष कल्पना सहाय ने आयोजन की अवधारणा और कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक, राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र और कला ऋषि पद्मश्री बाबा योगेंद्र ने दीप जलाकर समारोह का उद्घाटन किया। संचालन संजय पुरुषार्थी ने किया। समारोह संयोजक योगेंद्र मिश्र ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो. जयंत खोत, डॉ. ज्योति मिश्र, डॉ गणेश अवस्थी, सुजीत कुमार, अतुल द्विवेदी, प्रमोद बंसल, स्वाति निरखी, अंजू गुप्ता, नीरा त्रिपाठी, प्रियंका चौहान उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों ने बनाए 'जन जन के राम विषय पर चित्र
सांस्कृतिक शिविर में शहर के विभिन्न डिग्री कालेजों के विद्याॢथयों ने जन-जन के राम विषय पर चित्र बनाए। इसमें लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया।विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी शिविर में लगाई गई। इन चित्रों में साहिल मौर्य को प्रथम, सोनाली कसौधन को द्वितीय, प्राप्ति द्विवेदी को तृतीय स्थान मिला।