Move to Jagran APP

बड़ी बहन के घर गई थी किशोरी, फिर हुआ कुछ ऐसा कि सब रह गए स्तब्ध, प्रतापगढ़ पुलिस कर रही जांच

सुरेश कुमार खेती के कार्य से खेत में गए थे। इधर सरोज देवी की छोटी बहन गुंजन ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। चर्चा रही कि उसके शव को फांसी के फंदे से उतार कर चारपाई पर रखा गया। इसके बाद चौकी प्रभारी शकरदहा को फोन किया गया

By Ankur TripathiEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 06:52 PM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 06:52 PM (IST)
बड़ी बहन के घर गई थी किशोरी, फिर हुआ कुछ ऐसा कि सब रह गए स्तब्ध, प्रतापगढ़ पुलिस कर रही जांच
उसने थाने में तहरीर दी है कि उसकी बेटी की मौत यकायक पेट में दर्द होने से हुई है

प्रयागराज, जेएनएन। पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ में अपनी बड़ी बहन के घर गई एक किशोरी की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। उसने फांसी लगा ली या रोग की वजह से जान गई, यह पुलिस की जांच में पता चलेगा। 

loksabha election banner

बीमारी से मौत बता रहे परिवार के लोग

बाघराय थाना क्षेत्र के देवरी हरदो पट्टी गांव निवासी छेदी की बड़ी बेटी सरोज देवी की शादी इसी थाना क्षेत्र के गोगौरी गांव में सुरेश कुमार के साथ हुई है। सरोज देवी की तबीयत आए दिन खराब रहती है। तीन दिन पहले छेदी गौतम ने अपनी छोटी बेटी गुंजन देवी (18) को बड़ी बेटी के घर कामकाज में हाथ बंटाने के लिए भेजा था। इसी क्रम में शुक्रवार की शाम सरोज देवी एवं उसके पति सुरेश कुमार खेती के कार्य से खेत में गए थे। इधर सरोज देवी की छोटी बहन गुंजन ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। चर्चा रही कि उसके शव को फांसी के फंदे से उतार कर चारपाई पर रखा गया। इसके बाद चौकी प्रभारी शकरदहा को फोन किया गया।


पेट दर्द रहता था, बोला पिता ने

गोगरी गांव में पहुंचे चौकी प्रभारी शकरदहा अरविंद कुमार उपाध्याय ने इस मामले की जब जानकारी ली तो सुरेश कुमार गौतम ने बताया कि गुंजन के पेट में दर्द कुछ दिन पहले हुआ था। उसे पेट दर्द की दवा दी थी। छेदी ने बताया कि गुंजन देवी की भी तबीयत खराब चल रही थी। उसने थाने में तहरीर दी है कि उसकी बेटी की मौत यकायक पेट में दर्द होने से हुई है, न तो फांसी लगाई है और न ही उसे कोई और दिक्कत थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव वालों के मुताबिक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.