चाइनीज मांझे की चपेट में आने से शिक्षक जख्मी
चाइनीज मांझे की चपेट में आने से अब एक शिक्षक जख्मी हो गए हैं। घटना शनिवार सुबह अलोपीबाग फ्लाईओवर पर हुई। झूंसी निवासी कमशेन बहादुर एक स्कूल में शिक्षक हैं। शनिवार सुबह वह बाइक से स्कूल जा रहे थे। फ्लाईओवर पर पहुंचने के बाद अचानक उनके गले में चाइनीज मांझा फंस गया। जब तक वह बाइक की रफ्तार पर काबू पाते शर्ट के कॉलर को फाड़ते हुए मांझा गर्दन को जख्मी कर दिया।
जासं, प्रयागराज : चाइनीज मांझे की चपेट में आने से अब एक शिक्षक जख्मी हो गए हैं। घटना शनिवार सुबह अलोपीबाग फ्लाईओवर पर हुई। झूंसी निवासी कमशेन बहादुर एक स्कूल में शिक्षक हैं। शनिवार सुबह वह बाइक से स्कूल जा रहे थे। फ्लाईओवर पर पहुंचने के बाद अचानक उनके गले में चाइनीज मांझा फंस गया। जब तक वह बाइक की रफ्तार पर काबू पाते शर्ट के कॉलर को फाड़ते हुए मांझा गर्दन को जख्मी कर दिया। राहगीरों ने किसी तरह उनके गले से मांझा हटाया, जिसके बाद शिक्षक ने एक क्लीनिक पर जाकर उपचार कराया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि अगर कमशेर हेलमेट न पहने होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। इससे पहले भी इसी फ्लाईओवर पर मांझे से एक महिला जख्मी हो चुकी है। बैरहना और नए यमुना पुल पर भी कई लोग मांझे की चपेट में आने से घायल हो चुके हैं। यह हाल तब है जब चाइनीज मांझे पर रोक है। इसके बावजूद मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।