VHP Foundation Day : प्रयागराज में स्थापना दिवस पर होंगे सांकेतिक आयोजन Prayagraj News
VHP Foundation Day विहिप के स्थापना दिवस पर इस वर्ष काशी प्रांत में कुल 300 कार्यक्रम होंगे जिनमें से प्रयागराज में 51 आयोजन होने हैं। पहले दिन छह स्थानों पर कार्यक्रम होंगे।
प्रयागराज,जेएनएन। कोरोना संक्रमण के कारण विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले सभी कार्यक्रम सांकेतिक होंगे। इनमें शारीरिक दूरी जैसे नियमों का पालन किया जागा। शुरुआत मंगलवार जन्माष्टमी के दिन से हो गई है।
आज ही के दिन 1964 में हुई थी विहिप की स्थापना
विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन वर्ष 1964 में संगठन की स्थापना हुई थी। वार्षिक आयोजनों की कड़ी में इस वर्ष काशी प्रांत में कुल 300 कार्यक्रम होंगे जिनमें से प्रयागराज में 51 आयोजन होने हैं। पहले दिन छह स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। इनमें संगठन का इतिहास और उद्देश्यों पर चर्चा करने के साथ ही किसी संत का भी मार्गदर्शन लिया जाएगा। प्रांत संगठन मंत्री ने यह भी बताया कि इस वर्ष के सभी आयोजनों में श्री राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन पर वक्तव्य होगा और किसी संत का भी आशीर्वचन लिया जाएगा।
समाज को संगठित करने के लक्ष्य से हुआ संगठन का गठन
विहिप की स्थापना जन्माष्टमी के दिन 1964 में संदीपन आश्रम पवई मुंबई में हुई। इसका उद्देश्य हिंदू समाज को एकता के सूत्र में पिरोने के साथ ही जन जागरण करना था। स्मिता के प्रतीक श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण, राम सेतु की रक्षा, बाबा अमरनाथ की यात्रा, हिंदू समाज में समरसता, धर्मांतरण, इस्लामिक लव जिहाद, एक देश एक विधान एक निशान जैसे मुद्दों को भी संगठन ने प्राथमिकता दी।