कोरोना का बैरियर तोड़कर खेल मैदान पर पहुंचे रहे हैं विद्यार्थी Prayagraj News
स्कूल के मैदान पर जहां घास थी उसे हटाने के साथ ही साफ सफाई का भी प्रयास विद्यार्थियों ने किया। कुछ जगहों पर मैदान में गड्ढे भी थे तो उसे भी भरा। लंबे अरसे बाद ग्राउंड पर चहल कदमी हुई तो क्लास के अन्य विद्यार्थी भी वहाँ पहुँच गए।
प्रयागराज, जेएनएन। कोरोना वायरस के कहर के चलते करीब सात महीने से खेल गतिविधियां ठप हैं। मैदान पर खिलाडियों का अभयास और मैच भी नही हो रहा। अब शासन से अनलॉक-5 के तहत तमाम तरह के दिशा निर्देश जारी हुए हैं। उसमें कुछ गतिविधियों की अनुमति दी गई है। इसी कड़ी में 19 अक्टूबर से क्लास 9 से 12वी तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोल दिये गए हैं। हालांकि बच्चो की संख्या कम ही है। बुधवार को छात्र-छात्राओं की संख्या कुछ स्कूलों में बढ़ी तो खेल मैदान पर भी रौनक दिखी। हालाकि बच्चे और शिक्षक शारीरिक दूरी का भी ध्यान रख रहे हैं। इन्ही सब के बीच बच्चों ने अपने खेल शिक्षक के साथ मैदान का मुआयना किया।
मैदान की सफाई कर गड्ढों को भरा
स्कूल के मैदान पर जहां घास थी उसे हटाने के साथ ही साफ सफाई का भी प्रयास विद्यार्थियों ने किया। कुछ जगहों पर मैदान में गड्ढे भी थे तो उसे भी भरा। लंबे अरसे बाद ग्राउंड पर चहल कदमी हुई तो क्लास के अन्य विद्यार्थी भी वहाँ पहुँच गए।
दूर दूर खड़े होकर की पीटी
करीब सात महीने बाद आये विद्यार्थियों ने दूर दूर खड़े होकर पीटी की। उसके बाद मैदान पर दौड़ भी लगाई। इसी बीच क्लास 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने मैत्री मैच भी खेला। इसमे 12वी के विद्यार्थी विजेता रहे। 20 ओवर के मैच में 12वींं के विद्यार्थियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुवे कुल 120 रन बनाए। इसमें अमित शुक्ल ने 35 रन तेजी से बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी 11वी की टीम 13 ओवर में सिर्फ 58 रन पर सिमट गई। उदित सिंह ने 25, सुलभ ने 20 रन की पारी खेली। बेहतरीन गेंदबाजी करते हुवे सौरभ ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिए। इससे पहले सौरभ ने बल्लेबाजी करते हुवे 12 भी अपनी टीम के लिए जुटाए। कोरोनाकाल के बाद यह पहला मौका है जब मैदान पर खिलाड़ी दिखाई दिए।
खेल से पहले हुआ सैनिटाइजेशन
मैच से पहले खिलाड़ियों ने खुद को और खेल के सामान को सैनिटाइज किया। प्रत्येक खिलाड़ी ने इस बात का भी प्रयास किया कि वे आपस मे एक दूसरे के करीब न जाएं। यहाँ तक कि विकेट गिरने पर भी वे दूर से ही एक दूसरे का हौसला बढ़ाते दिखाई दिए।