हवन और यज्ञ के पश्चात विसर्जित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा
नवरात्र के मौके पर क्षेत्र में जगह-जगह स्थापित पूजा पंडालों में भक्तों की ओर से मां दुर्गा के नौ विभिन्न रूपों में पूजा अर्चना आरती की गई। आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोचारण से मां के दरबार में हवन यज्ञ के पश्चात विशाल भंडारे के आयोजन के साथ मां की प्रतिमा विसर्जित की गई।
सहसों : नवरात्र के मौके पर क्षेत्र में जगह-जगह स्थापित पूजा पंडालों में भक्तों की ओर से मां दुर्गा के नौ विभिन्न रूपों में पूजा अर्चना आरती की गई। आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से मां के दरबार में हवन यज्ञ के पश्चात विशाल भंडारे के आयोजन के साथ मां की प्रतिमा विसर्जित की गई।
मां दुर्गा मंदिर रामनाथ पट्टी में पुजारी मुन्ना दुबे द्वारा विद्वान आचार्य द्वारा हवन यज्ञ के बाद भव्य आरती उतारी गई। इसी प्रकार शीतला प्रसाद पांडेय द्वारा मां दुर्गा मंदिर में आरती एवं प्रसाद का वितरण किया गया। सहसों के ललचहा मंदिर में भक्तों द्वारा मां की फूल मालाओं से भव्य श्रृंगार पूजन आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया। मां दुर्गा के मंदिरों में भक्तों द्वारा लाल फरहरा, निशान के अतिरिक्त पूड़ी व मिठाइयां चढ़ाकर कन्याओं का पूजन भी किया गया। सिगरामऊ मे राजकुमार मिश्र के यहां स्थापित मां दुर्गा की हवन पूजा के बाद विसर्जन किया गया। इसी प्रकार बाबूगंज में स्थापित माता चौराहा पर देवी जी की प्रतिमा के समक्ष हवन पूजा अर्चना के पश्चात स्थापित दुर्गा प्रतिमा को निर्धारित स्थान पर विसर्जित किया गया। इस अवसर पर सुमित मोदनवाल सहित अन्य लोग शामिल रहे । क्षेत्र के कसेरूआ कला, रामनगर, इनायतपुर, रुदापुर, हेतापट्टी आदि स्थानों पर स्थापित पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना के पश्चात हवन यज्ञ किया गया। सायंकाल विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। नम आंखों से विदा हुई मां भगवती
जसरा : जसरा क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को लोगों ने नम आंखों व श्रद्धा, भक्ति पूर्वक विदा किया। इस अवसर पर गाजे-बाजे के साथ भक्तों ने मां के जयकारे लगाए तथा प्रसाद का वितरण भी किया।
जसरा के दुर्गा पंडालों में नौ दिन पूजा अर्चना के बाद मां भगवती की प्रतिमा का विसर्जन हो गया। विसर्जन के समय महिलाएं जहां भावुक हो गई। वहीं युवाओं व युवतियों में विसर्जन के लिए उत्साह देखा गया। मां भगवती की प्रतिमा को सजे हुए चार पहिया वाहनों में रखकर गाजे बाजे के साथ जयकारे के बीच पूर्व निर्धारित स्थान पर विसर्जन किया गया। इसके पूर्व रविवार की दोपहर को मां की अंतिम आरती भी की गई । जिसमें भक्ति से डूबी हुई महिलाएं रो पड़ी। इस अवसर पर राजन, रामजी, विनोद, संजय, लवकुश, भाजपा नेता सचिन श्रीवास्तव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।