Move to Jagran APP

जनतंत्र की जड़ें गहराई तक पहुंचाने में न्यायपालिका की महत्वपूर्ण भूमिका: उप राष्ट्रपति

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि जनतंत्र की जड़ों को गहराई तक पहुंचाने में न्यायपालिका की महत्वपूर्ण भूमिका है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sat, 13 Oct 2018 07:55 PM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 12:00 AM (IST)
जनतंत्र की जड़ें गहराई तक पहुंचाने में न्यायपालिका की महत्वपूर्ण भूमिका: उप राष्ट्रपति
जनतंत्र की जड़ें गहराई तक पहुंचाने में न्यायपालिका की महत्वपूर्ण भूमिका: उप राष्ट्रपति

इलाहाबाद (जेएनएन)। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि अदालतों में मुकदमों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए लोक अदालत, ग्राम न्यायालय और फास्ट ट्रैक कोर्ट जैसे नए तरीकों को अपनाना चाहिए। वादकारियों को त्वरित न्याय देने के लिए कदम उठाया जाना जरूरी है, क्योंकि न्याय में देरी न्याय देने से इन्कार करने जैसा है। वेंकैया नायडू ने कहा कि जनतंत्र की जड़ों को गहराई तक पहुंचाने में न्यायपालिका की महत्वपूर्ण भूमिका है।बढ़ते साइबर अपराध पर चिंता

loksabha election banner

इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में एनेक्सी भवन के उद्घाटन के बाद उन्होंने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआइटी) में विजन डाक्यूमेंट 'बीयोंड ट्वेंटी बाय 2020 पुस्तक का भी उद्घाटन किया।हाईकोर्ट परिसर में उद्घाटन के बाद इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के भवन में आयोजित समारोह में उन्होंने बढ़ते साइबर अपराध पर भी चिंता जाहिर की और इसे न्याय व्यवस्था के लिए एक चुनौती बताया। कहा कि इस खतरे को भांपते हुए सरकार व अदालतों ने जरूरी कदम उठाए हैं। समारोह में राज्यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्य न्यायाधीश डीबी भोंसले सहित कई मंत्री न्यायमूर्तिगण व अधिवक्ता मौजूद थे।

समय के साथ बदलाव जरूरी

बाद में ट्रिपलआई पहुंचे उप राष्ट्रपति ने उद्घाटन समारोह में कहा कि विज्ञान व तकनीकी का उद्देश्य मानव जीवन का कल्याण होना चाहिए। बदलाव प्रकृति का नियम है और समय के साथ किए गए बदलाव से ही युवा आगे बढ़ सकते हैं। युवाओं का आह्वान किया कि आपने शिक्षण संस्थान, अपने देश से जो लिया है उसके बदले कुछ देना सीखें। इसी से देश आगे बढ़ेगा। साथ ही चेताया भी कि पश्चिम की अंधी दौड़ हमें कई बार पीछे धकेल देती है। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ व राज्यपाल राम नाइक ने भी संबोधित किया। यहां उन्होंने सेंट्रल कम्प्यूटिंग फेसिलिटी, इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर व इंडोर स्पोट्र्स काम्प्लेक्स की आधारशिला का अनावरण भी किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.