Move to Jagran APP

प्रतापगढ़ जिले में किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, भारत बंद का नहीं दिखा असर

केंद्र सरकार द़वारा किसानों के आंदोलन की अनदेखी किए जाने को लेकर विरोध में शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया गया था। जिले के कुछ किसान नेता जहां दिल्ली गए हुए हैं वहीं किसान सभा ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

By Rajneesh MishraEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 05:20 PM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 05:20 PM (IST)
प्रतापगढ़ जिले में किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, भारत बंद का नहीं दिखा असर
किसान यूनियन के नेता को पुलिस ने उनके घर से गिरफतार किया।

प्रयागराज, जेएनएन। संयुक्त किसान मोर्चा के शुक्रवार को भारत बंद के आह्वान का जिले में कुछ खास असर देखने को नहीं मिला। दिल्ली बार्डर पर किसानों के संघर्ष को चार माह का समय पूरा हो चुका है। केंद्र सरकार द़वारा किसानों के आंदोलन की अनदेखी किए जाने को लेकर विरोध में शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया गया  था। जिले के कुछ किसान नेता जहां दिल्ली गए हुए हैं वहीं किसान सभा ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उधर कुंडा में किसान नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। किसान सभा के महामंत्री निर्भय प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ल एवं कम्युनिस्ट पार्टी के जिलामंत्री  राम बरन सिंह  ने  जिला प्रशासन को ज्ञापन देते हुए कहा कि किसानों की मांगों को पूरा किया जाए।

loksabha election banner

 प्रदेश अध्‍यक्ष को आवास से प‍ुलिस ने किया गिरफतार

कुंडा प्रतिनिधि के अनुसार  संयुक्त किसान मोर्चा के  भारत बंद के आह्वान का कुंडा में कोई असर नहीं रहा। इसके तहत मानिकपुर पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष  राज कुमार पांडेय निवासी मनार लोकईयापुर, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव कमला कांत शुक्ल, ब्लाक अध्यक्ष राम कैलाश सरोज व तहसील अध्यक्ष शशि दुबे को  उनके आवास से गिरफ्तार कर थाने ले गए। वहां पर देर शाम तक सभी पदाधिकारी पुलिस हिरासत में थाने में बैठाए रहे। रानीगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में किसान नेताओं के भारतबंद का असर नहीं रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.