Move to Jagran APP

भाजपा के चिकित्‍सा प्रकोष्‍ठ के प्रदेश संयोजक बोले-राष्ट्र की अस्मिता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. एलएस ओझा ने कहा कि महबूबा मुफ्ती का बयान निंदनीय है। वह कश्मीर के लोगों को बंदूक उठाने के लिए प्रेरित कर ही हैं। आखिर क्या सभी गरीब बंदूक उठा रहे हैं। क्या वे आंतक के रास्ते पर जा रहे हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 10:56 AM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 10:56 AM (IST)
भाजपा के चिकित्‍सा प्रकोष्‍ठ के प्रदेश संयोजक बोले-राष्ट्र की अस्मिता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
भाजपा के चिकित्‍सा प्रकोष्‍ठ के प्रदेश संयोजक ने कहा कि प्रत्येक भारतीय के लिए राष्ट्र सब से ऊपर है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रत्येक भारतीय के लिए राष्ट्र सब से ऊपर है। धर्म जाति की सभी सीमाएं तोड़कर हम मजबूत भारत के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। यही वजह है कि दुश्मन देश आज मुंह की खा रहे हैं। यह कहना है भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. एलएस ओझा का।

loksabha election banner

अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती का बयान निंदनीय है। वह कश्मीर के लोगों को बंदूक उठाने के लिए प्रेरित कर ही हैं। आखिर क्या सभी गरीब बंदूक उठा रहे हैं। क्या वे आंतक के रास्ते पर जा रहे हैं। इसका उत्तर सकारात्मक हो ही नहीं सकता है। दुख होता है कि कभी संवैधानिक पद पर बैठने वाले भी इस तरह की बातें करते हैं। वह भी सिर्फ कुर्सी के लालच में। आखिर ऐसे लोग देश के नहीं हुए तो किसके होंगे। उन्‍होंने कहा कि स्थानीय जनता को भी इस तरफ ध्यान देना चाहिए। उनके पास वोट की ताकत है। यदि राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूत बनाया जाए और उनहें संरक्षण दिया जाए तो अलगाववादी ताकतें स्वत: कमजोर हो जाएंगी।

इसी क्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुबोध सिंह ने कहा कि पीडीपी नेता पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। यह अलगाववाद को बढ़ावा दे रही हैं। क्षेत्रीय युवकों को समझाने या फिर मुख्य धारा से जोडऩे की जगह वे उन्हे भड़का रही हैं। यह प्रवृत्ति बहुत घातक है। देश की जनता को समझना होगा। ऐसे लोगों को पहचानकर अलग करना होगा। किसी भी चुनाव में उन्हें मुंह तोड़ जवाब दें जिससे ऐसे लोग हतोत्साहित हों।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.