Move to Jagran APP

रामेश्वर और अयोध्या के लिए दोबारा चलेगी स्पेशल ट्रेन, प्रयागराज वासियों को होगा फायदा

कोरोना महामारी फैलने की वजह से रामेश्वरम-फैजाबाद-रामेश्वरम स्पेशल का संचालन बंद कर दिया गया था। हालात सुधरने पर ट्रेनों को दोबारा चलाया जाने लगा है। इसी क्रम में 06793 रामेश्वरम-फैजाबाद स्पेशल रामेश्वरम से 19 सितंबर से प्रत्येक रविवार को रात 1155 बजे चलेगी।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 06:30 AM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 06:30 AM (IST)
रामेश्वर और अयोध्या के लिए दोबारा चलेगी स्पेशल ट्रेन, प्रयागराज वासियों को होगा फायदा
यात्रियों को आरक्षित टिकट पर कोविड प्रोटोकाल के अनुपालन के साथ सफर करने की अनुमति

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। संगमनगरी के लोगों के लिए अच्छी खबर है। देश के दो प्रमुख धार्मिक स्थल रामेश्वरम और अयोध्या के लिए चलाई जाने वाली रामेश्वरम-फैजाबाद-रामेश्वरम स्पेशल को रिस्टोर किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने तैयारी कर ली है।

loksabha election banner

कोरोना फैलने पर बंद कर दी गई ट्रेनें

दरअसल, कोरोना महामारी का प्रकोप बढऩे पर 06793/06794 रामेश्वरम-फैजाबाद-रामेश्वरम स्पेशल का संचालन बंद कर दिया गया था। हालात सुधरने पर ट्रेनों को दोबारा चलाया जाने लगा है। इसी क्रम में 06793 रामेश्वरम-फैजाबाद स्पेशल रामेश्वरम से 19 सितंबर से प्रत्येक रविवार को रात 11:55 बजे चलेगी। अगले दिन रात 10:10 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और 25 मिनट बाद रवाना होगी। तीसरे दिन सुबह 05:05 बजे फैजाबाद पहुंचेगी। वापसी में 06794 फैजाबाद-रामेश्वरम स्पेशल फैजाबाद से 22 सितंबर से प्रत्येक बुधवार रात 10:45 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन सुबह 05:05 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और 20 मिनट बाद रवाना होगी। तीसरे दिन सुबह 03:45 बजे रामेश्वरम पहुंचेगी। वहीं, 03179 सियालदह-एलटीटी स्पेशल सियालदह से आठ, 15, 22, 29 अगस्त व पांच, 12, 19 व 26 सितंबर को शाम 06:30 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 08:20 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी और दो मिनट बाद रवाना होगी। तीसरे दिन सुबह 07:25 बजे एलटीटी पहुंचेगी। वापसी में 03180 एलटीटी-सियालह स्पेशल एलटीटी से 10, 17, 24, 31 अगस्त व सात, 14, 21 व 28 सितंबर को शाम 04:40 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन शाम 04:13 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी और दो मिनट बाद रवाना होगी। तीसरे दिन सुबह 09:00 बजे सियालदह पहुंचेगी।

मेंस यूनियन के शिविर में 250 कर्मियों का टीकाकरण

नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की ओर से शुक्रवार को उत्तर रेलवे के प्रयाग रेलवे स्टेशन पर लगे शिविर में 250 कर्मियों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। सहायक खंड अभियंता, प्रयाग स्वतंत्र कुमार भारती ने कार्यक्रम की शुरुआत की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसएस सिंह, शाखा अध्यक्ष गोविंद यादव, सहायक शाखा मंत्री केवी यादव, उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में शिविर लगाया गया। मंडल कोषाध्यक्ष विजय कुमार मिश्र ने बताया कि जरूरत के अनुसार आगे भी टीकाकरण कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.