Move to Jagran APP

किसानों के समर्थन में सपाई पहुंचे गांव, किसानों संग की चर्चा Prayagraj News

सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने हंडिया विधानसभा क्षेत्र के बाला गांव में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है। सरकार को इस काले कानून को वापस लेना होगा। ज‍ब सरकार यह कानून वापस नहीं लेती है।

By Rajneesh MishraEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 09:17 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 09:17 PM (IST)
किसानों के समर्थन में सपाई पहुंचे गांव, किसानों संग की चर्चा Prayagraj News
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांवों में किसान घेरा कार्यक्रम आयोजित किया।

प्रयागराज,जेएनएन। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को जिले के सभी गांवों में किसान घेरा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान भाजपा सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानून से भविष्य में आने वाले संकट के बारे में किसानों को बताया।

loksabha election banner

भाजपा ने किसानों ने के साथ धोखा किया

सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने हंडिया विधानसभा क्षेत्र के बाला गांव में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है। सरकार को इस काले कानून को वापस लेना होगा। ज‍ब सरकार यह कानून वापस नहीं लेती है। समाजवार्दी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। तेंदुई में पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, पूर्व प्रवक्ता केके श्रीवास्तव, महबूब उस्मानी, हंडिया में पूर्व विधायक प्रशांत सिंह, कमल सिंह यादव, निधी यादव, मेजा में  जिला महासचिव संदीप सिंह पटेल, नरेंद्र सिंह, करछना में विधायक उज्जवल रमण सिंह, विजय बहादुर पटेल, कोरांव में ओम प्रकाश कुशवाहा, प्रतापपुर में विजमा यादव, पंधारी यादव, कृष्णमूॢत सिंह यादव, सोरांव में सत्यवीर मुन्ना, गीता पासी, अनिल यादव, फाफामऊ में पूर्व मंत्री अंसार अहमद, दूधनाथ पटेल, संदीप यादव, बेली गांव में दिनेश यादव, संतलाल वर्मा, सलोरी में आरएन यादव, शहर पश्चिमी में रमाकांत पटेल, युवराज सिंह, आदि ने कार्यक्रम आयोजित कर किसानों से बातचीत की।

समाजवादी पार्टी किसानों के साथ

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन के नेतृत्‍व में किसान घेरा कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों को काले कानून के संदर्भ मे जानकारी दी। शहर पश्चिमी से सपा प्रत्याशी रहीं रिचा सिंह ने पोंगहट पुल,बमरौली गाँव,मरदानपुर,बिचलेवापुरवा में किसानों से मिली और कहा कि जब सरकार यह काला कानून वापस नहीं लेती है। समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी।समाजवादी पार्टी हमेशा किसानाें के साथ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.