Move to Jagran APP

सपा मुखिया अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे, प्रयागराज में बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कहा कि देश व प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन रात काम कर रहे हैं। 2017 से पहले प्रदेश में गुंडाराज था। आज कानून का राज है। भाजपा ने वादे पूरे किए हैं।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Fri, 01 Oct 2021 10:31 PM (IST)Updated: Fri, 01 Oct 2021 10:31 PM (IST)
सपा मुखिया अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे, प्रयागराज में बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कहा कि आज कानून का राज है। भाजपा ने सभी वादे पूरे किए हैं।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। भाजपा जातिवाद की नहीं विकास की राजनीति करती है। इस समय प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है लेकिन विपक्ष को दिख नहीं रहा है। उधर सपा मुखिया अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उनके सपने धरे के धरे रह जाएंगे। यह विचार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को मुट्टीगंज स्थित नारायण वाटिका में भाजपा की ओर से आयोजित आत्म निर्भर भारत विचार गोष्ठी में व्यक्त किए।

loksabha election banner

दोबारा भाजपा ही आएगी सत्ता में

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कहा कि देश व प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन रात काम कर रहे हैं। 2017 से पहले प्रदेश में गुंडाराज था। आज कानून का राज है। भाजपा ने अपने सभी वादे पूरे किए हैं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण भी शुरू हो चुका है। विकास के संदर्भ में यदि प्रयागराज की बात करें तो यहां पुल, सड़कों और फ्लाईओवर का जाल बिछ चुका है। अपने कार्यों के बल पर 2022 में भाजपा दोबारा सत्ता में आएगी। जनता भी देख रही है कि भाजपा सरकार में काम हो रहा है। 

प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों को गिनाया। कहा कि प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। कार्यक्रम में भाजपा काशी प्रांत अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने भी विचार रखे। इस अवसर पर कुमार नारायण, डा. सुशील सिन्हा, राजेश केसरवानी, वरुण केसरवानी, सुबोध ङ्क्षसह, मृत्युंजय तिवारी, आनंद श्रीवास्तव, डा. शैलेश पांडेय, मनोज कुशवाहा, अर्चना शुक्ला आदि मौजूद रहीं। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि संगोष्ठी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी शामिल होना था लेकिन उसी समय उनकी फ्लाइट का समय हो गया जिससे वह नहीं शामिल हो सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.