Move to Jagran APP

सपा व कांग्रेस ने प्रयागराज में लाठीचार्ज पर जताया आक्रोश, पुलिस ने 250 प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज किया है

बेरोजगारी दिवस मनाते हुए सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। सपा और कांग्रेस पदाधिकारियों का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठचार्ज किया जो निंदनीय है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 08:29 AM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 08:29 AM (IST)
सपा व कांग्रेस ने प्रयागराज में लाठीचार्ज पर जताया आक्रोश, पुलिस ने 250 प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज किया है
सपा व कांग्रेस ने प्रयागराज में लाठीचार्ज पर जताया आक्रोश, पुलिस ने 250 प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज किया है

प्रयागराज, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के यूथ बिग्रेड और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर प्रदर्शन करने के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज की कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने निंदा की है। यूथ ब्रिगेड गुरुवार को बेरोजगारी दिवस मनाते हुए कई जगह प्रदर्शन किया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन किया था। नोकझोंक व पत्‍थरबाजी के बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठी पटकी थी।

loksabha election banner

लाठीचार्ज की न्‍यायिक जांच हो : शेखर बहुगुणा

पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठी भांजने की सपा और कांग्रेस ने निंदा की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शेखर बहुगुणा ने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसकी न्यायिक जांच की मांग की है। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव और महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन ने लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र का गला घोंटने वाला कदम बताया है। अल्लापुर में कांग्रेस नेता निशांत त्रिपाठी, पिंटू, आकाश, बबलू आदि ने बैठक कर लाठीचार्ज पर आक्रोश जताया।

बेरोजगारी दिवस मनाते हुए किया गया था प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी के यूथ बिग्रेड ने गुरुवार को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाते हुए कई जगह प्रदर्शन किया था। बालसन चौराहे पर सपा के हो रहे इस विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। भीड़ जुटी देख पुलिस ने लाठी भांज दी, जिससे अफरातफरी मच गई। वहां पर कुछ लोगों ने पत्थरबाजी भी कर दी। इसलिए पुलिस ने 11 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस लाइन ले जाया गया। वहीं, लोकसेवा आयोग और सुभाष चौराहे से 37 सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। कर्नलगंज में नौ लोगों की गिरफ्तारी हुई। जार्जटाउन, कर्नलगंज और सिविल लाइंस थाने में 250 से अधिक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बालसन चौराहे पर सपा यूथ ब्रिगेड ने प्रदर्शन किया था

बालसन चौराहे पर सपा यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ता जुटे और राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे और बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन करने लगे। भीड़ को पुलिस ने हटाने की कोशिश की तो झड़प हो गई। इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने लाठी भांजनी शुरू कर दी। यहां से 11 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। जार्जटाउन इंस्पेक्टर पवन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि लाठीचार्ज नहीं किया गया। भीड़ को हटाने के लिए सड़क पर लाठी पटकी गई थी।

यहां से भी पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था

उधर, उप्र लोकसेवा आयोग पर युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संदीप यादव, मयंक यादव जॉन्टी, रणधीर सिंह, युवराज, मिथुन गुप्ता, राजू यादव आदि ने बेरोजगारी समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने यहां से 30 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। सपाइयों का आरोप है कि पुलिस ने उन पर लाठी चलाई। उधर समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौराहे से बस अड्डा चौराहे तक बाह पर काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला। इस दौरान पुलिस ने यहां सात प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां देर शाम निजी मुचलके पर सभी को रिहा कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.