Smart City Project : प्रयागराज के स्कूलों में खेलकूद को बढ़ावा मिलेगा, अत्याधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे
स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम के अधिकारियों की बीएसए के साथ वार्ता हुई थी। वार्ता में एरिया बेस्ट डेवलपमेंट (एबीडी) क्षेत्र के स्कूलों में मल्टी एक्टिविटी प्ले सिस्टम लगाने पर सहमति बनी थी। इसके बाद अधिकारियों ने इसके लिए 97 स्कूलों का चयन किया।
प्रयागराज, जेएनएन। स्मार्ट सिटी योजना के तहत प्रयागराज में कुछ स्कूलों के बच्चों के स्मार्ट कक्षाएं शुरू करने के साथ ही 97 स्कूलों में उनमें खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए अत्याधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। इसके लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से शुक्रवार को टेंडर निकाला जा चुका है। इन उपकरणों को लगाने में करीब 2.78 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। वहीं, टेंडर में चयनित होने वाली एजेंसी को स्कूलों में छह महीने के अंदर इन उपकरणों को लगाना होगा।
इसके लिए टेंडर निकाला गया था
इस संबंध में स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम के अधिकारियों की बीएसए संजय कुमार कुशवाहा के साथ वार्ता हुई थी। वार्ता में एरिया बेस्ट डेवलपमेंट (एबीडी) क्षेत्र के स्कूलों में मल्टी एक्टिविटी प्ले सिस्टम लगाने पर सहमति बनी थी। इसके बाद अधिकारियों ने इसके लिए 97 स्कूलों का चयन किया। इसका डिटेल्स प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसके लिए टेंडर निकाला गया।
इन स्कूलों में मल्टी एक्टिविटी प्ले सिस्टम लगाए जाएंगे
जिन स्कूलों में मल्टी एक्टिविटी प्ले सिस्टम लगाए जाने हैं, उसमें कचहरी क्षेत्र में मेरी वाना मेकर गर्ल्स इंटर कॉलेज, कटरा में डीपी गल्र्स इंटर कॉलेज, केपी इंटर कॉलेज, ममफोर्डगंज क्षेत्र में भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस क्षेत्र में ब्वायज हाईस्कूल, विशप जानसन स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल एंड कॉलेज आदि शामिल हैं। इन स्कूलों में झूले, स्लाइडिंग, चढऩे और फिसलने समेत खेलकूद के अन्य अत्याधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। हालांकि, इन उपकरणों का उपयोग केवल पांच से 12 साल के बच्चे ही कर सकेंगे।
बोले, नगर निगम के अधिशासी अभियंता
नगर निगम के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार त्रिवेदी कहते हैं कि बच्चों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए एबीडी एरिया के 97 स्कूलों में मल्टी एक्टिविटी प्ले सिस्टम लगाया जाएगा। इसमें विभिन्न तरीके के उपकरण लगाए जाएंगे। बीएसए से वार्ता में सहमति के बाद स्कूलों का चयन किया गया है।
::::
क्रद्गश्चशह्म्ह्लद्गह्म् ष्ठद्गह्लड्डद्बद्यह्य :
9999