Move to Jagran APP

दीपावली पर्व के लिए छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

दीपावली को लेकर अभी से सवारी गाडि़यों में भीड़ बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए रेलवे स्‍पेशल ट्रेनों का संचालन 16 अक्‍टूबर से चलाएगा। साप्‍ताहिक ट्रेनें इलाहाबाद जंक्‍शन और छिवकी स्‍टेशन से होकर गुजरेंगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 16 Oct 2018 10:58 AM (IST)Updated: Tue, 16 Oct 2018 01:27 PM (IST)
दीपावली पर्व के लिए छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
दीपावली पर्व के लिए छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

इलाहाबाद : दीपावली के लिए अभी से ट्रेनों में मारामारी होने पर रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। 16 अक्टूबर से स्पेशल ट्रेने का संचालन शुरू हो जाएगा। साप्ताहिक ट्रेनें अलग-अलग दिन इलाहाबाद जंक्शन और इलाहाबाद छिवकी स्टेशन से होकर गुजरेंगी। छह जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलने पर जिन यात्रियों को अभी कंफर्म बर्थ नहीं मिल पा रही है, उन्हें कंफर्म बर्थ मिल जाएगा।
  रेलवे 16 अक्टूबर से गाड़ी संख्या 04042-04041 आनंद विहार-जयनगर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन करेगा। 16 अक्टूबर को विशेष गाड़ी आधी रात में 12.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी। सुबह 9.35 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी। रात में 11.30 बजे जयनगर पहुंचने का समय है। जयनगर से गाड़ी 17 अक्टूबर को रात में 1.35 बजे चलेगी। दोपहर में 2.20 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी। उसी आधी रात में 12.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 16 अक्टूबर से लेकर 20 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को गाड़ी आनंद विहार और 17 अक्टूबर से लेकर 21 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को जयनगर से चलेगी। गाड़ी संख्या 04002-04001 आनंद विहार-भागलपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी आनंद विहार से 18 अक्टूबर को शाम 4.55 बजे रवाना होगी। आधी रात में 12.16 बजे इलाहाबाद जंक्शन पर पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 11 बजे भागलपुर पहुंचेगी। भागलपुर से गाड़ी 19 अक्टूबर को शाम 5.30 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 4.10 बजे इलाहाबाद और दोपहर में 2.10 बजे आंनद विहार पहुंचेगी।18 अक्टूबर से लेकर 15 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को गाड़ी आनंद विहार से चलेगी।
 19 अक्टूबर से लेकर 16 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को भागलपुर से गाड़ी चलेगी। गाड़ी संख्या 04022-04021 आनंद विहार-पटना साप्ताहिक वातानुकूलित विशेष गाड़ी 20 अक्टूबर को आनंद विहार से आधी रात में 12.10 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 9.45 बजे इलाहाबाद और शाम को 4.20 बजे पटना पहुंचेगी। 20 अक्टूबर को गाड़ी पटना से शाम को 7.35 बजे चलेगी। सुबह 3.55 बजे इलाहाबाद और दोपहर में 12.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 20 अक्टूबर से लेकर 17 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को गाड़ी आनंद विहार से और 20 अक्टूबर से लेकर 17 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को गाड़ी पटना से चलेगी।
 गाड़ी संख्या 02053-02054 मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनल-पटना साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष गाड़ी दो नवंबर को मुंबई से दोपहर में 2.20 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 11 बजे इलाहाबाद छिवकी स्टेशन पर पहुंचेगी। शाम को 6.30 बजे पटना पहुंचने का समय है। तीन नवंबर को पटना से गाड़ी रात में 11.35 बजे चलेगी। अगली सुबह 5.45 बजे इलाहाबाद छिवकी स्टेशन पहुंचेगी। वहीं अगले दिन सुबह 6.15 बजे मुंबई छत्रपति टर्मिनल पहुंचेगी।
 इसी प्रकार दो नवंबर से लेकर 16 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को गाड़ी मुंबई से और तीन नवंबर से लेकर 17 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को गाड़ी पटना से चलेगी। गाड़ी संख्या 04044-04043 आनंद विहार-गया साप्ताहिक विशेष गाड़ी चार नवंबर को आनंद विहार से आधी रात में 12.10 बजे चलेगी। सुबह 11.30 बजे इलाहाबाद जंक्शन और रात में 8.20 बजे गया पहुंचेगी। चार नवंबर को गया से गाड़ी आधी रात में 11.20 बजे निकलेगी। अगले दिन सुबह 6.40 बजे इलाहाबाद जंक्शन और शाम को 5.05 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। चार नवंबर से लेकर 18 नवंबर तक गाड़ी प्रत्येक रविवार को आनंद विहार से और चार नवंबर से लेकर 18 नवंबर तक गाड़ी प्रत्येक रविवार को गया से चलेगी।
 गाड़ी संख्या 01455-014456 पुणे-मंडुवाडीह साप्ताहिक विशेष गाड़ी पांच नवंबर को पुणे से रात में 8.20 बजे चलेगी। अगले दिन रात में 11 बजे इलाहाबाद जंक्शन पर पहुंचेगी। अल सुबह तीन बजे मंडुवाडीह पहुंचेगी। सात नवंबर को मंडुवाडीह से गाड़ी सुबह 6.30 बजे चलेगी। सुबह 9.50 बजे इलाहाबाद जंक्शन और अगले दिन सुबह 11.45 बजे पुणे पहुंचेगी। पांच नवंबर से लेकर 26 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को गाड़ी पुणे से और सात नवंबर से लेकर 28 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को गाड़ी मंडुवाडीह से चलेगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.