विज्ञान प्रदर्शनी में 25 बाल वैज्ञानिकों के मॉडल का चयन
विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित माडल पांच, छह व सात दिसंबर को प्रयागराज जिले में होने वाली मंडल स्तर की प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे।
प्रयागराज : प्रतापगढ़ जनपद स्थित नगर के जीजीआइसी में सोमवार को हुई जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मंडल के लिए 25 मॉडलों का चयन किया गया।
जीजीआइसी प्रतापगढ़ की उपासना गौड़, आकांक्षा यादव, साक्षी मोदनवाल, वैष्णवी विर्श्वकर्मा, साक्षी पांडेय, शीलू श्रीवास्तव, निकहत, नैंसी पटेल, अनुष्का द्विवेदी, अंजली, सुहाना आलम, अंशिका श्रीवास्तव, बुशरा फातमा, राजकीय विद्यालय पुरैला के विपिन कुमार, सविदा प्रजापति, कंचन, राजकीय विद्यालय सराय आनादेव के आनंद ¨सह, निधि तिवारी, पीयूष मौर्य, अनिल कुमार, पं.दीनदयाल इंटर कालेज महुली पट्टी की दीक्षा ¨सह, रघुराज प्रताप ¨सह, कुशल दुबे, पीबी इंटर कालेज के अंकित मौर्य तथा राजकीय विद्यालय कुकुआर के आशीष का मॉडल चयनित हुआ।
मुख्य अतिथि जीजीआइसी बरहदा के प्रधानाचार्य डॉ. ¨वध्याचल ¨सह ने माडलों का अवलोकन करते हुए कहा कि बाल वैज्ञानिक भविष्य में सफल वैज्ञानिक बन कर सामने आएंगे। वह अपनी वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा से भारत का नाम विर्श्व में रोशन करेंगे। निर्णायक मंडल में सविता ¨सह, कीर्ति पांडेय, गरिमा ¨सह रहीं। संचालन कर रहे डॉ. मो.अनीस ने बताया कि इस विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित माडल पांच, छह व सात दिसंबर को प्रयागराज जिले में होने वाली मंडल स्तर की प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य गरिमा श्रीवास्तव ने की। इस मौके पर ममता, अनिल कुमार, मुरलीधर ¨बद, उमर जमील, अमित श्रीवास्तव, राजकीय विद्यालय पुरैला की प्रधानाचार्य गीता यादव आदि मौजूद रहीं। माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव कल :
माध्यमिक शिक्षक संघ का वार्षिक चुनाव 21 नवंबर को डीएवी इंटर कालेज में होगा। चुनाव अधिकारी के रूप में प्रदेश मंत्री डॉ. अजय ¨सह मौजूद रहेंगे। मतदाता सूची का प्रकाशन मंगलवार को 12 बजे डीएवी कालेज में होगा। उसी दिन शाम चार बजे तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। बुधवार को 10 से 11 बजे तक नामांकन, 11 से 11:30 तक नाम वापसी तथा 12 से चार बजे तक मतदान व सायं पांच बजे मतगणना होगी। जिलाध्यक्ष त्रिलोचन ¨सह व जिलामंत्री दिनेश चंद्र पांडेय ने बताया कि उसी दिन परिणाम की घोषणा चुनाव अधिकारी करेंगे।