Move to Jagran APP

Security on Diwali: प्रयागराज जंक्शन पर लगातार की जा रही ट्रेनों और प्लेटफार्म पर चेकिंग

जंक्शन समेत बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ पहुंच रही है। भीड़ को नियंत्रित करने व सुरक्षा व्यवस्था को रेलवे स्टेशन पर पुख्ता किया गया है। जंक्शन पर मेन हाल से अब केवल गेट नंबर छ से ही इंट्री दी जा रही है

By Ankur TripathiEdited By: Published: Thu, 04 Nov 2021 08:15 AM (IST)Updated: Thu, 04 Nov 2021 08:15 AM (IST)
आरपीएफ की टीम जंक्शन के प्लेटफार्म पर लगातार चेकिंग कर रही है

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। दीपावली आज है पर अब भी सभी लोग अपने-अपने घर नहीं पहुंच सके हैं। बुधवार रात तक जंक्शन समेत बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ दिखी। भीड़ को नियंत्रित करने व सुरक्षा व्यवस्था को रेलवे स्टेशन पर पुख्ता किया गया है। जंक्शन पर मेन हाल से अब केवल गेट नंबर छ: से ही इंट्री दी जा रही है। जहां लगेज स्कैनर एवं डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के बाद ही यात्रियों को प्रवेश दिया जा रहा है। गेट संख्या चार को केवल निकासी गेट बनाया गया है। स्टेशन पर डॉग स्कावायड, सीसीटीवी और आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से निगरानी बढ़ाई गई है। एंट्री पॉइंट पर आरपीएफ, टिकट एग्जामिनर को भी तैनात किया गया है। यहां आ रही सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। प्लेटफार्म पर आरपीएफ व जीआरपी संयुक्त रुप से डॉग स्क्ववायड के साथ यात्रियों के पार्सल, कार्यालय, बोर्डिंग पास हाल, प्लेटफार्म पर गहन चेकिंग कर रही है।

loksabha election banner

दीपावली-छठ पूजा के लिए चलेंगी पांच स्पेशल ट्रेन

प्रयागराज : दीपावली पर घर जा रहे यात्रियों की वापसी व छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए रेलवे पांच और स्पेशल ट्रेन चलाएगा। एक ट्रेन प्रयागराज से चलेगी, जबकि अन्य चार ट्रेन यहां से होकर गुजरेगी। 01267/01268 लोकमान्य तिलक ट.-प्रयागराज सुपरफास्ट त्योहार विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक से नौ नवंबर को रात 10 बजे चलकर 10 नवंबर की रात 7:53 बजे नैनी व 8:20 पर प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में प्रयागराज से यह ट्रेन 10 नवंबर को रात 10 बजे चलकर 11 नवंबर को रात 10 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। 03697/03698 दानापुर –बेंगलुरु छठ पूजा त्योहार विशेष गाड़ी दानापुर से 15 नवंबर को सुबह 8:10 बजे चलेगी, रात 11:40 बजे छिवकी पहुंचेगी और 17 नवंबर को 5:25 बजे बेंगलुरू पहुंचेगी। वापसी में बेंगलुरु से 18 नवंबर को सुबह 7:30 पर चलेगी। अगले दिन 10:45 पर छिवकी पहुंचेगी, 20 नवंबर को सुबह 4:30 बजे दानापुर पहुंचेगी।

01269/01270 लोकमान्य तिलक ट.-दानापुर विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक से चार नवंबर को रात 11:05 बजे चलेगी, अगले दिन रात 8:15 बजे छिवकी पहुंचेगी, छ: नवंबर को सुबह तीन बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में दानापुर से छ: नवंबर को सुबह पांच बजे चलेगी, रात 10:10 बजे छिवकी पहुंचेगी, सात नवंबर को दोपहर 1:15 पर लोकमान्य पहुंचेगी।

01273/01274 लोकमान्य तिलक ट.-दानापुर विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक से पांच नवंबर को रात 11:05 बजे चलेगी, अगले दिन रात 8:15 बजे छिवकी पहुंचेगी, छ: नवंबर को सुबह तीन बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में दानापुर से सात नवंबर को सुबह पांच बजे चलेगी, रात 10:10 बजे छिवकी पहुंचेगी, आठ नवंबर को दोपहर 1:15 पर लोकमान्य पहुंचेगी।

01279/01280 लोकमान्य तिलक -बनारस सुपरफास्ट विशेष लोकमान्य तिलक से छ: नवंबर को दिन में 11:15 बजे चलेगी, सात नवंबर को सुबह 10:35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी, दोपहर 1:25 पर बनारस पहुंचेगी। सात नवंबर को बनारस से शाम 3:40 बजे चलेगी, शाम 6:40 बजे प्रयागराज पहुंचेगी, आठ नवंबर को शाम सवा छ: बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।

कोर कार्यालय में टिफिन कक्ष का उद्घाटन

रेल विद्युतीकरण महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष रचना सिंह ने बुधवार को को कोर कार्यालय में महिला कर्मचारियों के लिए टिफिन कक्ष का उदघाटन किया। टिफिन कक्ष के लिए डाइनिंग टेबल, माइक्रो ओवेन व अल्मीरा टिफिन कक्ष में दी गई । इस दौरान संगठन की अन्य पदाधिकारी मौजूद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.