Move to Jagran APP

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से प्रवक्ता भर्ती में रह जाएंगी सीटें खाली

उप्र लोकसेवा आयोग यानी यूपीपीएससी की ओर से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के परिणाम में लेटलतीफी ने कई सीटें फंसा दी हैं।

By Nawal MishraEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 06:44 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 10:41 AM (IST)
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से प्रवक्ता भर्ती में रह जाएंगी सीटें खाली
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से प्रवक्ता भर्ती में रह जाएंगी सीटें खाली

प्रयागराज, जेएनएन। उप्र लोकसेवा आयोग यानी यूपीपीएससी की ओर से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के परिणाम में लेटलतीफी ने कई सीटें फंसा दी हैं। सामाजिक विज्ञान विषय का परिणाम फरवरी के पहले सप्ताह में नहीं आया तो इसकी तमाम सीटों पर अभ्यर्थियों के चयन के बावजूद रिक्तियां खाली रहने के आसार हैं, क्योंकि आठ फरवरी को माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से प्रवक्ता भर्ती के लिए साक्षात्कार शुरू हो रहे हैं। पहले दिन सामाजिक विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों के ही साक्षात्कार होने हैं। यूपीपीएससी ने 10768 पदों के लिए एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 29 जुलाई को कराई थी। इसमें सामाजिक विज्ञान विषय में सबसे अधिक अभ्यर्थी हैं। इस भर्ती के एक भी विषय का परिणाम अब तक नहीं आ सका है। 

loksabha election banner

आठ फरवरी से साक्षात्कार 

चयन बोर्ड की ओर से अशासकीय कालेजों में भर्ती के लिए टीजीटी-पीजीटी भर्ती 2011 के तहत साक्षात्कार आठ फरवरी से शुरू हो रहे हैं। इसकी तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में ऊहापोह है कि वह किस भर्ती को चुनें। फरवरी के पहले सप्ताह में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का परिणाम नहीं आया तो चयन बोर्ड से चयनित होने पर अभ्यर्थी उसी को प्राथमिकता देने के मूड में हैं। ऐसे में अगर एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में भी उनका चयन हो जाता है तो उनकी यह सीट रिक्त हो जाएगी। जबकि अभ्यर्थियों का कहना है कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का परिणाम अगर उनके साक्षात्कार से पहले आ गया तो चयन बोर्ड में कम योग्यता वाले अभ्यर्थी को भी नौकरी पाने का मौका मिला सकता है। सामाजिक विज्ञान ही नहीं, शारीरिक शिक्षा और अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता की भर्ती में भी यही स्थिति रहने के आसार हैं।

सहायक अध्यापक भर्ती भी बनेगी कारण

तमाम अभ्यर्थी ऐसे हैं जो एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती और टीजीटी पीजीटी के अलावा परिषदीय स्कूलों की सहायक अध्यापक भर्ती 2018 में भी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस भर्ती का परिणाम 22 तारीख को प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इस भर्ती में चयन हो जाने की स्थिति में भी अगर उनका चयन एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में होता है तो भी सीट खाली रहेंगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.