Move to Jagran APP

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को लेकर सत्याग्रह, अब सांझी रसोई से होगा विरोध Prayagraj News

प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश अध्‍यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेस सत्याग्रह का आयोजन किया गया है। सड़क पर उतर कर प्रवासी श्रमिकों के लिए महाभोज का आयोजन है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 12:24 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 03:38 PM (IST)
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को लेकर सत्याग्रह, अब सांझी रसोई से होगा विरोध Prayagraj News
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को लेकर सत्याग्रह, अब सांझी रसोई से होगा विरोध Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई को लेकर कांग्रेसी सत्याग्रह पर हैं। इसी क्रम में आज से सांझी रसोई के तहत शहर की आंतरिक गलियों व जिले के ग्रामीण इलाकों में महाभोज का आयोजन कांग्रेसजन करेंगे। इसमें गरीब, मजदूर व जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

loksabha election banner

प्रवासी श्रमिकों के लिए महाभोज का आयोजन

कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में शहर अध्यक्ष नफीस अनवर और गंगापार अध्यक्ष रामकिशुन पटेल ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर अजय लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस सत्याग्रह का आयोजन किया गया है। इसके जरिए कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतर कर प्रवासी श्रमिकों के लिए महाभोज का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेसी काली पट्टी बांधकर सरकार की तानाशाही के खिलाफ अपना विरोध भी दर्ज कराएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष के रिहा न होने पर जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी

कांग्रेस पार्षद दल के नेता मुकुंद तिवारी ने कहा कि यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू को जेल भेजकर योगी सरकार ने प्रवासी मजदूरों के साथ अन्याय किया है। बैठक के दौरान शारीरिक दूरी बनाते हुए आक्रोशित कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कांग्रेसियों ने एक स्वर में प्रदेश सरकार को चेतावनी दी। कहा कि यदि प्रदेश अध्यक्ष को जल्द रिहा नहीं किया जाता तो जेल भरो आंदोलन भी किया जाएगा। इस दौरान जोनल प्रवक्ता जावेद उर्फी, किशोर वाष्र्णेय, श्रीशचंद्र दुबे, हसीब अहमद, विनय दुबे, सिब्बतैन बब्लू, दीपचंद्र तिवारी, हरदेव सिंह, परवेज अहमद, विमल मेहरोत्रा, गुलाम साबिर आदि मौजूद रहे।

फूलपुर की सांसद ने घर में रोपे पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस पर फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल ने अपने आवास पर आम का पौध रोपित किया। साथ ही सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपने जीवन को संकट से बचाने के लिए प्रकृति से प्रेम कर उसके प्रति जागरूक होना आवश्यक है। इस मौके पर पवन श्रीवास्तव, पूर्व विधायक दीपक पटेल, अरुण अग्रवाल, दिलीप श्रीवास्तव, विजय पटेल, चंद्गिका पटेल, मंगलेश्वर, भूपेंद्र पांडे आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.