Move to Jagran APP

डीएनए टेस्ट के लिए सात आरोपितों समेत दस के लिए गए नमूने

सामूहिक हत्याकांड में सात आरोपियों समेत दस लोगों के नमूने लिए गए है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 12:51 AM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 12:51 AM (IST)
डीएनए टेस्ट के लिए सात आरोपितों समेत दस के लिए गए नमूने
डीएनए टेस्ट के लिए सात आरोपितों समेत दस के लिए गए नमूने

जागरण संवाददाता, प्रयागराज : फाफामऊ थाना क्षेत्र के एक गाव में नाबालिग दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर पूरे परिवार को मौत के घाट उतारने के मामले में आठ आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। इसमें सात आरोपितों समेत दस को शनिवार को दिन में बेली अस्पताल लाया गया, जहा डीएनए टेस्ट के लिए नमूने लिए गए। इसे देर शाम जाच के लिए भी भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद यह पुष्टि हो जाएगी कि किशोरी के साथ इन्हीं आरोपितों ने दुष्कर्म किया था या नहीं।

loksabha election banner

गाव के रहने वाले 50 वर्षीय अधेड़, उसकी पत्‍‌नी, 17 वर्षीया पुत्री और 13 वर्ष के पुत्र को मंगलवार रात कुल्हाड़ी से काट डाला गया था। अधेड़ की पुत्री से सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया था। मामले में मृतक अधेड़ के भाई ने गाव के एक ही परिवार के 11 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपितों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने इसमें महिला समेत आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को दिन में फाफामऊ और सोराव पुलिस ने बड़े गोपनीय तरीके से कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपित आकाश सिंह, अमित, रवि, रिंचू, मनीष, अभय और राजा बेली अस्पताल लेकर पहुंची। साथ ही भट्ठा संचालक, उसके पुत्र व एक अन्य को भी बेली अस्पताल लाया गया। यहा इन सभी का डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया। डाक्टरों की तीन टीम ने नमूने एकत्र किए। एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि के लिए डीएनए जाच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद काफी हद तक मामला स्पष्ट हो जाएगा। मुंबई पहुंची टीम, अशोक और कान्हा की तलाश में छापेमारी

मामले के आरोपित अशोक और कान्हा ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को दिन में पुलिस टीम मुंबई पहुंच गई। सूत्रों के मुताबिक दोनों जिस इलाके में रहते हैं, वहा स्थानीय पुलिस के साथ दबिश दी गई, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। वे जिस कंपनी में नौकरी करते हैं, वहा भी टीम पहुंची, लेकिन सफलता नहीं मिली। दोनों का मोबाइल भी स्विच आफ है। हालाकि, पुलिस टीम को उम्मीद है कि दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.