Move to Jagran APP

Samajwadi Party: सपा का मिशन 2022 के तहत 'चलो बूथ की ओर' पर कार्यकर्ताओं के बढ़े कदम

Samajwadi Party जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने कहा कि इसमें विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष उपाध्यक्ष महासचिव ब्लाक अध्यक्ष की मौजूदगी बेहद जरूरी है। बूथ कमेटी के सदस्यों को भी शामिल किया जाए। एक दिन में दो सेक्टर में बैठक का आयोजन हो।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 01:11 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 01:11 PM (IST)
Samajwadi Party: सपा का मिशन 2022 के तहत 'चलो बूथ की ओर' पर कार्यकर्ताओं के बढ़े कदम
यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के तहत समाजवादी पार्टी की तैयारियां जोरों पर है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी भी विधान सभा चुनाव 2022 की तैयारियों में व्‍यस्‍त है। मिशन 2022 के तहत सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। 'चलो बूथ की ओर' कार्यक्रम को अमली जामा पहनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संबंध में प्रयागराज के जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम बढ़वाने के लिए सभी को और सक्रिय होना होगा। 'चलो बूथ की ओर' कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सेक्टर में अनिवार्य रूप से बैठक करने का निर्देश दिया।

loksabha election banner

बूथ कमेटी के सदस्‍य के लिए निर्देश

उन्होंने कहा कि इसमें विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, ब्लाक अध्यक्ष की मौजूदगी बेहद जरूरी है। बूथ कमेटी के सदस्यों को भी शामिल किया जाए। एक दिन में दो सेक्टर में बैठक का आयोजन हो। बूथ कमेटी के सदस्यों को मतदाता सूची के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए। साथ ही फर्जी मतदाताओं को चिह्नित कर उनके नामों को कटवाने की बात कही। नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़वाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा जन-जन तक पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को बताने के लिए कहा गया। बैठक में पूर्व विधायक पूजा पाल, दूधनाथ पटेल, विनय कुशवाहा, महबूब उस्मानी, नंदलाल निषाद नंदा, शिवा त्रिपाठी, नाटे चौधरी आदि रहे।

कैंडल जलाकर व्यापारी को दी गई श्रद्धांजलि

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और नकास कोहना उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में व्यापारियों ने कैंडल जलाकर कानपुर के मृतक व्यापारी मनीष गुप्ता को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष रमेश केसरवानी ने कहा कि मनीष की हत्या गोरखपुर के एक होटल में जांच के नाम पर पुलिसकर्मियों द्वारा कर दी गई थी। व्यापारियों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में नकास कोहना उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बादल केसरवानी, सचिव अभिषेक गुप्ता, भोला गुप्ता, कमलापति गुप्ता, आंनद गुप्ता आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.