Move to Jagran APP

महानगरों से लौटे तो प्रयागराज में अटके, ​​​​​बस अड्डे पर उमड़ी प्रवासियों की भीड़, कई घंटे करना पड़ रहा इंतजार

नागपुर सूरत अहमदाबाद मुंबई और पुणे से बड़ी संख्या में प्रवासी लौट रहे हैं। ट्रेनों में सीट नहीं होने पर रिजर्वेशन न मिलने की दशा में निजी बसों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन प्रयागराज पहुंचने के बाद अपने गृह जनपद जाने के लिए रोडवेज बस अड्डा पहुंच रहे हैं।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Sun, 18 Apr 2021 01:57 PM (IST)Updated: Sun, 18 Apr 2021 01:57 PM (IST)
महानगरों से लौटे तो प्रयागराज में अटके, ​​​​​बस अड्डे पर उमड़ी प्रवासियों की भीड़, कई घंटे करना पड़ रहा इंतजार
कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन होने से दूसरे प्रदेशों से लौट रहे प्रवासियों की संख्या लगातार बढ़ रही है

प्रयागराज, जेएनएन।  कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन होने से दूसरे प्रदेशों से लौट रहे प्रवासियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बस अड्डे पर भी लोगों को घंटों करना पड़ रहा है। बस आने पर अफरातफरी मच जाती है। पहले बैठने की होड़ में खिड़की से सामान सीट पर फेंककर कब्जा कर लेते हैं। कई बार सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी भी होती है। वहीं, शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा है। 

loksabha election banner

पूर्वांचल जाने वालों की संख्या अधिक, जांच के भी इंतजाम नहीं 

नागपुर, सूरत, अहमदाबाद, मुंबई और पुणे से बड़ी संख्या में प्रवासी लौट रहे हैं। ट्रेनों में सीट नहीं होने पर रिजर्वेशन न मिलने की दशा में निजी बसों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन, प्रयागराज पहुंचने के बाद अपने गृह जनपद जाने के लिए रोडवेज बस अड्डे पर पहुंच रहे हैं। जौनपुर के मीरगंज निवासी विकास गुप्ता, गोरखपुर के धर्मेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि सुबह करीब 11 बजे बस अड्डे पर पहुंचे थे। लेकिन, चार घंटे से बस नहीं मिल रही है। जो आती भी है तो भीड़ की वजह से परिवार के साथ बस में बैठने को नहीं मिलता है। साथ में सामान होने से बस वाले नहीं बैठा रहे हैं। पुणे से लौटीं सुल्तानपुर की सौम्या तिवारी ने बताया कि निजी कार की बुकिंग काफी महंगी पड़ रही है। ऐसे में बस का सहारा ही ठीक है। लेकिन, काफी देर से इंतजार के बावजूद बस नहीं मिल रही है। 

अफसरों के पहुंचने पर होती है थर्मल स्कैनिंग 

अफसरों की गाड़ी आती देखकर कर्मचारी थर्मल स्क्रीनिंग करने लगते हैं। उनके जाने के बाद स्थिति जस की तस हो जाती है। वहीं, यात्रियों के कोविड टेस्ट के लिए भी जांच के कोई इंतजाम नहीं दिखे। हालांकि शनिवार को नगर निगम की ओर से सैनिटाइज किया गया है। एआरएम सिविल लाइंस सीबी राम ने बताया कि विभाग की ओर से भी सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.