नैनी में लौह पुरुष के आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प
विभिन्न शिक्षण संस्थाओं और सामाजिक संगठनों की ओर से शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया।
जासं, नैनी : विभिन्न शिक्षण संस्थाओं और सामाजिक संगठनों की ओर से शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया। आर. के ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशस में मुख्य अतिथि संस्था के चेयरमैन डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, निदेशक ई. आशीष त्रिपाठी एवं समस्त विभागों के प्रधानाचार्यो ने दीप जलाकर और लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धाजली अíपत की। हेमवती नंदन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। मौके पर कई प्रतियोगिताएं हुई। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के महानगर महामंत्री संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शिव नगर में श्रद्धाजलि अíपत की गई।