Move to Jagran APP

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची कौशांबी में भी की गई जारी, कुछ दावेदार हुए खुश तो कई मायूस

कौशांबी जनपद में भी पंचायत चुनाव के लिए सीटों पर आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष 26 जिला पंचायत सदस्य 451 ग्राम प्रधान 5873 ग्राम पंचायत सदस्य व 654 क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों पर चुनाव होगा। सभी सीटों पर आरक्षण लागू कर दिया गया है।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 05:21 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 05:21 PM (IST)
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची कौशांबी में भी की गई जारी, कुछ दावेदार हुए खुश तो कई मायूस
आरक्षण सूची जारी होते ही कुछ दावेदार खुश नजर आए तो कुछ के चेहरे में मायूसी भी झलक रही थी।

प्रयागराज, जेएनएन। कौशांबी जनपद में भी पंचायत चुनाव के लिए सीटों पर आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष,  26 जिला पंचायत सदस्य, 451 ग्राम प्रधान, 5873 ग्राम पंचायत सदस्य व 654 क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों पर चुनाव होगा। सभी सीटों पर आरक्षण लागू कर दिया गया है। शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पहले ही अनुसूचित जाति महिला के लिए सुरक्षित कर दिया था। बुधवार को त्रिस्तरीय पंचायत में जिपं सदस्य, प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व ब्लाक प्रमुख सीटों का अनंतिम आरक्षण जारी कर दिया गया है। आरक्षण सूची जारी होते ही कुछ दावेदार खुश नजर आए तो कुछ के चेहरे में मायूसी भी झलक रही थी।

loksabha election banner

कई दिन से आरक्षण जानने को बेकरार थे दावेदार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व पंचायतीराज विभाग ने कवायद तेज कर दी है। संभावित प्रत्याशी चुनाव लड़ने और जीत तय करने की तैयारी में जुटे थे, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती सीटों पर आरक्षण था। सीटों पर लागू होने वाले आरक्षण के बारे में पता लगाने के लिए प्रत्याशी मंगलवार से ही प्रयासरत थे। उनके गांव की सीट किसके लिए आरक्षित की गई है। इसकी जानकारी के लिए जुगाड़ भी लगा रहे थे। डीएम की अनुमति के बाद बुधवार को सभी सीटों पर आरक्षण लागू किया गया है। अनंतिम सूची भी विकास भवन व ब्लाक मुख्यालयों में लगा दी गई है। सूची देखने के बाद कई दावेदारों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी तो कइयों को निराश का सामना करना पड़ा। ग्राम प्रधान की 451 सीटों में अनुसूचित जाति महिला के 38 पद, अनुसूचित जाति 72, पिछड़ा वर्ग महिला 42, पिछड़ा वर्ग 76, महिला 73 व 149 पद अनारक्षित रखे गए हैं। 

प्रधानी के लिए किस ब्लाक में किस वर्ग को कितनी सीट 

ब्लाक एससी महिला एससी ओबीसी महिला ओबीसी महिला अनारक्षित 

चायल   तीन           पांच      तीन     चार चार               नौ

मूरतगंज   चार          आठ             चार    आठ आठ               16

कड़ा           पांच    नौ              छह      10 आठ              19

सिराथू   छह           12              सात      14   14                26

मंझनपुर    चार   आठ      पांच     आठ   आठ       17

सरसवां    पांच   नौ              पांच       10    10               19

कौशांबी   पांच   10               पांच       10     नौ               18

नेवादा   छह           11               सात       12    12               26


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.