Move to Jagran APP

झंडा ऊंचा रहे हमारा... गणतंत्र दिवस पर प्रतापगढ़ में भी लहराया तिरंगा, गूंजता रहा...वंदे मातरम

Republic Day 2022 गणतंत्र दिवस का महापर्व प्रतापगढ़ जनपद में भी पूरे उल्लास से मनाया जा रहा है। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों समेत अन्य संगठनों द्वारा विविध आयोजन किए गए हैं। सड़कों पर बच्चे और युवा तिरंगा लहराते नजर आए।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 12:30 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 12:30 PM (IST)
झंडा ऊंचा रहे हमारा... गणतंत्र दिवस पर प्रतापगढ़ में भी लहराया तिरंगा, गूंजता रहा...वंदे मातरम
जिलाधिकारी ने ली पुलिस लाइन मैदान पर परेड की सलामी, स्कूल कॉलेजों में भी रंगारंग कार्यक्रम

प्रतापगढ़, जेएनएन। वंदे मातरम...भारत माता की जय... झंडा ऊंचा रहे हमारा...। ऐसे ही नारों के साथ गणतंत्र दिवस का महापर्व प्रतापगढ़ जनपद में भी पूरे उल्लास और धूमधाम से मनाया जा रहा है। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों समेत अन्य संगठनों द्वारा विविध आयोजन किए गए हैं। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए इस बार भीड़ पर नियंत्रण किया गया है। मगर सड़कों पर बच्चे और युवा तिरंगा लहराते नजर आए। बुजुर्ग भी इस अवसर पर चाय की चुस्कियों के बीच देश में गणतंत्र पर बात करते रहे।

prime article banner

प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने बुधवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में तिरंगा झंडा फहराया। उन्होंने लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाते हुए मतदाता जागरूकता के लिए भी प्रेरित किया। डीएम ने कहा कि गणतंत्र दिवस का यह अवसर हमें अपने देश के विकास में योगदान देने के लिए संदेश देता है। जो जिस पद पर जहां भी है वह अपने राष्ट्र के लिए सोचे और कार्य करें। इसी से ऐसे पर्वों की सार्थकता होती है। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी इंद्र भूषण वर्मा समेत आला अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके बाद नगर के पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह में जिला अधिकारी पहुंचे और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने उनका स्वागत किया। चुनाव आचार संहिता के कारण इस बार किसी राजनीतिक व्यक्ति को यहां का मुख्य अतिथि नहीं बनाया गया। डीएम ने तिरंगा फहराया और जब परेड की सलामी ली तो पूरा मैदान देश प्रेम के नारों से गूंज उठा। डीएम ने राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता के साथ ही शांति सद्भावना के प्रतीक के रूप में गुब्बारे भी आकाश में छोड़े। संचालन साहित्यकार डा. श्याम शंकर शुक्ल श्याम ने किया। गणतंत्र दिवस समारोह देखने के लिए विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद रहे। इसके अलावा स्कूलों में भी गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। क्रांतिकारियों की वेशभूषा धारण कर बच्चों ने सबका मन मोह लिया। बच्चों में तो गजब का उत्साह देखने को मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.