Move to Jagran APP

आगरा जेल में बंद ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की बढ़ेगी मुसीबत, प्रयागराज में दर्ज हुआ भ्रष्‍टाचार का मुकदमा

हंडिया थाना क्षेत्र के खपटिहा निवासी विजय मिश्रा विधायक हैं और इस वक्त आगरा जेल में बंद हैं। वर्ष 2017 में विजय मिश्रा और उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की शिकायत हुई थी। विधायक और एमएलसी रहते हुए नामी-बेनामी चल-अचल संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

By Rajneesh MishraEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 09:11 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 09:11 AM (IST)
आगरा जेल में बंद ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की बढ़ेगी मुसीबत, प्रयागराज में दर्ज हुआ भ्रष्‍टाचार का मुकदमा
विधायक विजय मिश्रा और उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में भ्रष्टाचार की एफआइआर हुई है।

प्रयागराज,जेएनएन। भदोही जिले में ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्रा और उनकी पत्नी एमएलसी रामलली की मुसीबत बढऩे वाली है। विजिलेंस की जांच में इन्हें भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद अब पुलिस भी इसकी विवेचना करेगी। छानबीन में आय से और अधिक संपत्ति मिल सकती है। इसको लेकर आरोपितों पर शिकंजा भी कस सकता है।

loksabha election banner

विधायक और उनकी पत्‍नी पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में दर्ज हुआ भ्रष्‍टाचार का मुकदमा

हंडिया थाने में विधायक विजय मिश्रा और उनकी पत्नी एमएलसी रामलली मिश्रा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में भ्रष्टाचार का केस दर्ज हुआ है। इंस्पेक्टर विजिलेंस ओम प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कायम किया है।

प्रयागराज में हंडिया इलाके के रहने वाले हैं बाहुबली विधायक विजय मिश्र

हंडिया थाना क्षेत्र के खपटिहा निवासी विजय मिश्रा विधायक हैं और इस वक्त आगरा जेल में बंद हैं। वर्ष 2017 में विजय मिश्रा और उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की शिकायत हुई थी। इसमें विधायक और एमएलसी रहते हुए नामी-बेनामी चल-अचल संपत्ति अर्जित करने का आरोप था। विजिलेंस ने मामले की खुली जांच की तो पता चला कि वर्ष 2002 से 2017 के बीच यानी 15 साल में कुल आय दो करोड़ 32 लाख, 33 हजार 593 रुपये की पाई गई। जबकि इस दौरान 23 करोड़, 81 लाख, 98 हजार, 248 रुपये की संपत्ति अर्जित की गई। प्रथम ²ष्टया 21 करोड़, 49 लाख से ज्यादा पाया गया, जो 924 प्रतिशत अधिक है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

एफआइआर में यह भी कहा गया है कि अनुमानित व्यय और अर्जित संपत्तियों के बारे में जब विजय मिश्रा और उनकी पत्नी रामलली को बयान देने के लिए कहा गया तो उन्होंने नहीं दिया। इस आधार पर उन्हें आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का दोषी पाया गया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराया गया। इंस्पेक्टर हंडिया शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.