Allahabad University खुलने पर शुरू होगी संविदा कर्मचारियों की भर्ती, Coronavirus ने लगा दिया था ब्रेक
कर्मचारियों की भर्ती शुरू हुई ही थी कि कथित तौर पर एक वीडियो और ऑडियो वायरल हो गया था। जिसमें दो अफसरों पर दो करोड़ रिश्वत लेने का आरोप लगा था। हालांकि दैनिक जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसके बाद भर्ती के लिए प्रस्तावित इंटरव्यू प्रक्रिया टाली गई थी।
प्रयागराज, जेएनएन। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (इविवि) में संविदा पर होने वाली कर्मचारी भर्ती पर भी कोरोना ने ब्रेक लगा दिया है। अब विश्वविद्यालय खुलने पर ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के आसार जताए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया शुरू किए जाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी। ऐसे में कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव ने नौ अप्रैल को आपात बैठक में विश्वविद्यालय बंद करने का फैसला ले लिया। इस वजह से एक बार फिर यह प्रक्रिया टाल दी गई।
विवादों में घिर गई थी भर्ती प्रक्रिया
कर्मचारियों की भर्ती शुरू हुई ही थी कि कथित तौर पर एक वीडियो और ऑडियो वायरल हो गया था। जिसमें दो अफसरों पर दो करोड़ रिश्वत लेने का आरोप लगा था। हालांकि, दैनिक जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसके बाद भर्ती के लिए प्रस्तावित इंटरव्यू प्रक्रिया टाल दी गई थी।
तीन मई को इविवि खुलने के आसार
दोबारा फिर विश्वविद्यालय 30 अप्रैल तक बंद कर दिया गया। एक मई को शनिवार और दो मई को रविवार है। इस लिहाज से साप्ताहिक अवकाश रहेगा। तो विश्वविद्यालय तीन मई को ही खुलने के आसार जताए जा रहे हैं।
तीन मई के बाद शुरू होगी भर्ती
भर्ती कराने वाली एजेंसी ने बताया कि तीन मई को विश्वविद्यालय खुलने के बाद कुलपति से वार्ता की जाएगी। उनकी तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। इस दौरान कोविड गाइडलाइन के अनुपालन में इंटरव्यू प्रक्रिया कराई जाएगी। फिर पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाएगी।