Move to Jagran APP

Railway News: होली पर दिल्ली-मुंबई के लिए चली आठ स्पेशल ट्रेन, मिल सकेगी कंफर्म बर्थ

दिल्ली मुंबई के रूट से लाखों लोग यूपी-बिहार में अपने घर लौट रहे हैं। ऐसे में त्योहार मनाने के लिए आते समय और त्योहार मनाने के बाद वापस जाने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए रेलवे ने कई होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Thu, 17 Mar 2022 07:00 AM (IST)Updated: Thu, 17 Mar 2022 08:18 AM (IST)
Railway News: होली पर दिल्ली-मुंबई के लिए चली आठ स्पेशल ट्रेन, मिल सकेगी कंफर्म बर्थ
17 मार्च से 22 मार्च तक चलेंगी विशेष ट्रेन, प्रयागराज के यात्रियों को विशेष सुविधा

प्रयागराज, जेएनएन। होली का त्योहार 18 और 19 मार्च को मनाया जा रहा है परदेशियों की वापसी शुरू हो गई है। दिल्ली मुंबई के रूट से लाखों लोग यूपी-बिहार में अपने घर लौट रहे हैं। ऐसे में त्योहार मनाने के लिए आते समय और त्योहार मनाने के बाद वापस जाने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए रेलवे ने कई होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। यह ट्रेनें होली के पहले और होली के बाद विशेष तौर पर चलनी है। कई स्पेशल ट्रेन कुछ दिन पहले शुरू कर दी गई थी जिससे लोग दिल्ली-मुंबई और बंगलुरू से अपने घर पहुंच रहे हैं। 

loksabha election banner

ये है स्पेशल ट्रेनों की टाइमिंग

- 04071 पटना- आनन्द विहार सुपर फास्ट त्योहार विशेष एक्सप्रेस 17 मार्च को सुबह सवा सात बजे पटना सेचलेगी, शाम को चार बजे प्रयागराज व 18 मार्च को रात 12:45 बजे आनंद बिहार पहुंचेगी।

- 01010 मऊ-लोकमान्य तिलक आरक्षित होली विशेष गाड़ी 17 मार्च को शाम 4:55 बजे मऊ से रवाना होगी, 9:35 बजे जंक्शन पहुंचेगी। 19 मार्च को भोर में 3:35 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।

-01015/01016 लोकमान्य तिलक–दानापुर पूर्ण आरक्षित होली विशेष गाड़ी 22 मार्च को सुबह 10:30 बजे चलेगी। अगले दिन 11 बजे जंक्शन, शाम सवा पांच बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 23 मार्च को रात 8:25 बजे दानापुर रवाना होगी। रात 2:45 बजे छिवकी व 25 मार्च को भोर में 3:35 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।

- 01907/01908 प्रयागराज- आनंद विहार पूर्ण आरक्षित सुपरफास्ट होली विशेष एक्सप्रेस 20 मार्च को जंक्शन से रात नौ बजे चलेगी, सुबह सात बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 21 मार्च को सुबह 8:50 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 6:45 बजे जंक्शन पहुंचेगी।

-01001/01002 एलटीटी-बलिया विशेष ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनल से सप्ताह में 3 दिन सोमवार बुधवार और शुक्रवार को दोपहर 2:15 बजे चलेगी। अगले दिन शाम 6.50 बजे जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन सात मार्च से लेकर 30 मार्च तक चलेगी। वापसी में यह ट्रेन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को बलिया से शाम सवा तीन बजे रवाना होगी। रात 9.30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और 25 मिनट ठहराव के बाद लोकमान्य तिलक के लिए रवाना होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.